12GB रैम के साथ Realme GT Neo Gaming फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक

टिप्सटर का दावा है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $499 (लगभग 36,400 रुपये) होगी।

12GB रैम के साथ Realme GT Neo Gaming फोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo Gaming में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • रियलमी जीटी नियो गेमिंग की कीमत $499 से शुरू हो सकती है
  • फोन की लॉन्चिंग को लेकर किसी प्रकार का ऐलान नहीं किया गया है
विज्ञापन
Realme GT Neo Gaming स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इस फोन पर काम चल रहा है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। टिप्सटर ने रियलमी जीटी लियो गेमिंग स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी लीक कर दी है। रियलमी जीटी नियो गेमिंग को लेकर माना जा रहा है कि Realme GT Neo का ऑफशूट वेरिएंट होगा जो कि इस साल मार्च में लॉन्च हुआ था। यह मॉडल मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं, रियलमी जीटी नियो गेमिंग वेरिएंट को लेकर माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। Realme ने हाल ही में मई महीने GT Neo Flash Edition को कुछ अपग्रेड्स के साथ पेश किया था, जिसमें नए कलर ऑप्शन भी आए थे।

टिप्सटर Rudhra Nandu ने Realme GT Neo Gaming स्मार्टफोन से जुड़ी जानकारियां ट्वीट की है। टिप्सटर का दावा है कि यह फोन ग्लोबल मार्केट में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे। 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत $499 (लगभग 36,400 रुपये) होगी, वहीं 12GB रैम + 256GB स्टोरेज विकल्प की कीमत $599 (लगभग 43,800 रुपये) होगी।

टिप्सटर ने रियलमी जीटी नियो गेमिंग फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक है, जिसके मुताबिक फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगाापिक्सल का होगा। फोन में गेमिंग डिज़ाइन फीचर किया जा सकता है, जिसमें एक्स्ट्रा शॉल्टर बटन और हाई-रिफ्रेश रेट के संकेत मिले हैं। ट्वीट के साथ जुड़े रेंडर्स में रियलमी जीटी नियो गेमिंग का बैक पैनल डिज़ाइन देखा जा सकता है और इसमें Realme GT Neo व Realme GT Neo Flash Edition से बिल्कुल ही अलग कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन भी मौजूद है। फोन के कैमरा पैनल में दो बड़े कैमरा सेंसर एक दूसरे के नीचे स्थित हैं और दो छोटे कैमरा सेंसर को साइड में जगह दी गई है। फोन के बैक पैनल में अनोखा डिज़ाइन और ग्रेडिएंट फिनिश देखा जा सकता है।

Realme ने फिलहाल Realme GT Neo Gaming की लॉन्चिंग को लेकर किसी प्रकार का ऐलान नहीं किया है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »