64MP कैमरा वाले Realme GT Neo की बंपर बिक्री, कंपनी ने बेचें 5 लाख से ज्यादा फोन

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर ऐलान किया है कि Realme GT Neo की बिक्री 5 लाख के पार पहुंच गई है।

64MP कैमरा वाले Realme GT Neo की बंपर बिक्री, कंपनी ने बेचें 5 लाख से ज्यादा फोन
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • रियलमी जीटी नियो मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन को चीन में 31 मार्च को लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Realme GT Neo स्मार्टफोन को 31 मार्च को चीन में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसकी सेल अप्रैल से शुरू की गई थी। वहीं, अब कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के माध्यम से जानकारी दी है कि फोन की सेल 5 लाख यूनिट्स के पार हो गई है। बता दें, इससे पहले रियलमी जीटी नियो की पहली सेल में कंपनी ने खुलासा किया था कि सेल के महज 10 सेकेंड के अंदर कंपनी ने 10 मिलियन युआन (लगभग 114 करोड़) की कीमत के डिवाइस बेचे थे। वहीं अब इनकी संख्या 5 लाख के पार हो गई है।

Realme ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर ऐलान किया है कि Realme GT Neo की बिक्री 5 लाख के पार पहुंच गई है। इससे पहले कंपनी ने 8 अप्रैल को आयोजित हुई पहली सेल का आंकड़ा ज़ारी किया। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया था कि पहली सेल के महज 10 सेकेंड के अंदर कंपनी ने 10 मिलियन युआन (लगभग 114 करोड़) की कीमत के रियलमी जीटी नियो डिवाइस बेचे थे। वहीं अब डिवाइस की संख्या 5 लाख के पार हो पहुंच गई है।
 

Realme GT Neo price, availability

Realme GT Neo में तीन रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए गए हैं, वो हैं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,100 रुपये) है, जबकि इसके मिड-टायर वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,400 रुपये) है और टॉप-टायर वेरिएंट की बात करें, तो इसकी कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,400 रुपये) है। रियलमी जीटी नियो फोन फाइनल फैंटसी, गीक सिल्वर और हैकर ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Realme GT Neo specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी जीटी नियो फोन भी Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.43-इंच का सैमसंग सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो मौजूद है। वहीं, यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके इसके ARM G77 MC9 जीपीयू दिया गया है। फोन में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी नियो फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा है। f/2.3 लेंस, 119 डिग्री Fov व अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.5 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इस फोन में डुअल मोड 5जी, डुइल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जिसके साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-माइक रिडक्शन, डॉल्बी ऑडियो और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सर्टिफिकेशन प्राप्त है। फोन का डायमेंशन 158.5x73.3x8.4mm और भार 179 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »