• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme के दो फोन स्नैपड्रैगन 778जी और 870 प्रोसेसर के साथ 18 जून को हो सकते हैं लॉन्च

Realme के दो फोन स्नैपड्रैगन 778जी और 870 प्रोसेसर के साथ 18 जून को हो सकते हैं लॉन्च

Realme ने फिलहाल 18 जून लॉन्च इवेंट से संबंधित जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी चीन में 25 मई को इवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने टीज़ किया है कि इस लॉन्च इवेंट में Realme GT Neo Flash Edition लॉन्च किया जाएगा, जो कि Realme GT Neo का अपग्रेड वर्ज़न होगा।

Realme के दो फोन स्नैपड्रैगन 778जी और 870 प्रोसेसर के साथ 18 जून को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • Realme 25 मई को लॉन्च इवेंट का करेगी आयोजन
  • Realme GT Neo Flash Edition हो सकता है 25 मई को लॉन्च
  • Realme ‘Quicksilver’ 18 जून को हो सकता है पेश
विज्ञापन
Realme कथित तौर पर दो नए फोन मार्केट में लेकर आने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने नए फोन के आगमन को टीज़ किया था, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होंगे। वहीं, अब वई लीक से संकेत मिलते हैं कि कंपनी एक अन्य फोन पर काम कर रही है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। यह दोनों फोन 18 जून को लॉन्च किए जा सकते हैं। लीक में दावा किया गया था कि यह फोन रियलमी इवेंट के दौरान लॉन्च किए जाएंगे, जो कि 25 मई को आयोजित होना है... लेकिन अब इन फोन के लॉन्च को जून में शिफ्ट कर दिया गया है।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने नई लीक चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा की है। लीक में उल्लेख किया गया है कि आगामी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया जाएगा। हालांकि, टिप्सटर ने फोन के नाम व अन्य जानकारी से पर्दा नहीं उठाया है। रियलमी के हाल ही के एक टीज़र में संकेत दिया गया था कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका कोडनेम ‘QuickSilver' होगा।

आपको बता दें, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर का ऐलान पिछले हफ्ते किया गया था। यह Kryo 670 सीपीयू के साथ आता है, जो कि स्नैपड्रैगन 768जी पर उपलब्ध Kryo 475 सीपीयू पर 40 प्रतिशत से भी बेहतर परफोर्मेंस देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस चिपसेट में Adreno 642L जीपीयू, लो-पावर Hexagon 770 प्रोसेसर और इम्प्रूव्ड AI फीचर्स के लिए 2nd जनरेशन क्वालकॉम सेंसिंग हब शामिल है। इसके अलावा, इसमें क्वालकॉम स्sपेक्ट्रा 570L ट्रिपल इमेज सिग्नल प्रोसेसर (ISP) दिया गया है, जो कि 22 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन की तस्वीरों को कैप्चर करने में सक्षम है। ट्रिपल आईएसपी 4K HDR10+ वीडियो कैप्चरिंग के साथ-साथ वाइड, अल्ट्रा-वाइड और ज़ूम कैमरा को भी सपोर्ट करता है।

Realme ने फिलहाल 18 जून लॉन्च इवेंट से संबंधित जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी चीन में 25 मई को इवेंट का आयोजन करने जा रही है। कंपनी ने टीज़ किया है कि इस लॉन्च इवेंट में Realme GT Neo Flash Edition लॉन्च किया जाएगा, जो कि Realme GT Neo का अपग्रेड वर्ज़न होगा। इस नए फोन में 65 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मौजूद होगी।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »