• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG फैंस को मिला तोहफा: भारत में लाइव हुए PUBG: New State के प्री रजिस्ट्रेशन, जानें सब कुछ...

PUBG फैंस को मिला तोहफा: भारत में लाइव हुए PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें सब कुछ...

फरवरी में घोषित, PUBG: New State में परिचित बैटल रॉयल सेटिंग है, लेकिन यह 2051 में सेट है और इसमें आधुनिक हथियार और वाहन के साथ-साथ कई आधुनिक गैजेट्स शामिल हैं।

PUBG फैंस को मिला तोहफा: भारत में लाइव हुए PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें सब कुछ...

PUBG: New State को फरवरी में घोषित किया गया था

ख़ास बातें
  • PUBG: New State के प्री-रजिस्ट्रेशन भारत में शुरू
  • Android और iOS दोनों यूज़र्स कर सकते हैं रजिस्टर
  • आधुनिक युग पर आधारित होगा नया बैटल रोयाल गेम
विज्ञापन
PUBG: New State के भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, गेम निर्माता Krafton ने घोषणा करते हुए बताया कि Android और iPhone यूज़र्स गेम को क्रमशः Google Play Store और App Store के जरिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। फरवरी में ग्लोबल स्टेज पर घोषित किए गए इस गेम के भारत आने की संभावनाएं काफी कम लग रही थी, लेकिन प्री-रजिस्ट्रेशन खुलने से अब साफ हो गया है कि आने वाले समय में हम Battlegrounds Mobile India के साथ-साथ PUBG: New State को भी खेल सकेंगे। नया गेम काफी हद तक पबजी मोबाइल के समान है, लेकिन इसकी थीम आधुनिक युग पर आधारित है।

Krafton का कहना है कि PUBG: New State इस साल Android और iOS प्लेटफॉर्म पर फ्री-टू-प्ले अनुभव के रूप में लॉन्च होगा। हालांकि, फिलहाल सटीक लॉन्च की तारीख साझा नहीं की गई है। इच्छुक प्लेयर्स Android डिवाइस के लिए Google Play और iOS डिवाइस के लिए App Store पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। PUBG: New State ने फरवरी से अब तक ग्लोबल स्टेज 32 मिलियन से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए हैं, लेकिन इस आंकड़े में भारत, चीन और वियतनाम के फैंस शामिल नहीं हैं। प्री-रजिस्ट्रेशन प्लेयर्स को लिमिटेड एडिशन व्हीकल स्किन (स्थायी रूप से) मिलेगी।

फरवरी में घोषित, पबजी: न्यू स्टेट में परिचित बैटल रॉयल सेटिंग है, लेकिन यह 2051 में सेट है और इसमें आधुनिक हथियार और वाहन के साथ-साथ कई आधुनिक गैजेट्स शामिल हैं। इससे गेमप्ले का मज़ा और बढ़ने की उम्मीद है। फरवरी में जारी किए गए ट्रेलर में कुछ नए गैजेट्स और गेम का वातावरण दिखाया गया था। टीज़ की गई कुछ विशेषताओं में नई गाड़ियां, उड़ने वाले गैजेट्स और कस्टमाइज़ होने वाली बंदूकें शामिल हैं।

आपको बता दें कि चीनी कंपनी Tencent के साथ संबंधों के कारण पिछले साल सितंबर में देश में PUBG Mobile पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसे इस साल Battlegrounds Mobile India के रूप में वापस लाया गया था, जब पबजी मोबाइल के प्रकाशन और वितरण अधिकार Krafton द्वारा ले लिए गए थे। वहीं, कंपनी अब भारत में भी PUBG: New State ला रही है। क्राफ्टॉन का कहना है कि उसने इस साल भारत में आईटी क्षेत्र में कुल 70 मिलियन डॉलर (लगभग 511 करोड़ रुपये) का निवेश किया है, जिसमें एक ई-स्पोर्ट्स कंपनी Nodwin Gaming, गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Loco और एक वेब नॉवेल प्लेटफॉर्म Pratilipi शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »