• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile और Honor of Kings सितंबर महीने में बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम्स!

PUBG Mobile और Honor of Kings सितंबर महीने में बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम्स!

PUBG Mobile भी महीने-दर-महीने थोड़ा नीचे गया, जिसमें अगस्त में लगभग 108 मिलियन डॉलर कमाने के बाद सितंबर में इसने 83 मिलियन डॉलर कमाए।

PUBG Mobile और Honor of Kings सितंबर महीने में बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम्स!
ख़ास बातें
  • Tencent के Honor of Kings और PUBG Mobile ने की जबरदस्त कमाई
  • सबसे ज्यादा कमाई करने वाले गेम्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल
  • Honor of Kings टॉप पर और PUBG Mobile ने हासिल किया तीसरा स्थान
विज्ञापन
सितंबर में, Tencent Games ने कथित तौर पर लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 1,663 करोड़ रुपये) की कमाई की। इस जबरदस्त रेवेन्यू के पीछे कंपनी के दो सबसे पॉपुलर मोबाइल गेम्स - PUBG Mobile और Honor of Kings हैं। जी हां, ये वहीं, PUBG Mobile गेम है, जिसका भारत में विशाल एक्टिव यूजर बेस था और जिसे कुछ वर्षों पहले भारत में बैन कर दिया गया था। भारतीयों की प्राइवेसी का हवाला देते हुए कंपनी ने Tencent के इस गेम को बैन कर दिया था, जिसके बाद Krafton ने Tencent से PUBG का भारत ऑपरेशन वापस लिया और BGMI को लॉन्च किया था।

AppMagic डेटा का हवाला देते हुए Mobilegamer.biz ने बताया है कि पिछले महीने, यानी सितंबर में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मोबाइल गेम्स में Tencent के दो पॉपुलर गेम्स - Honor of Kings और PUBG Mobile शामिल थे। रिपोर्ट बताती है कि आंकड़े IAP से डेवलपर की कमाई के अनुमान हैं और इसमें Apple और Google की 30% कटौती या विज्ञापन रेवेन्यू शामिल नहीं है। टॉप 10 की लिस्ट में Honor of Kings सबसे ऊपर था, जिसने महीने-दर-महीने IAP रेवेन्यू में लगभग 15 मिलियन डॉलर की हानि के बावजूद यह स्थान हासिल किया। गेम ने सितंबर में 115.79 मिलियन डॉलर की कमाई की। बता दें कि अगस्त महीने में भी इस गेम ने टॉप में जगह बनाई थी।

वहीं, PUBG Mobile भी महीने-दर-महीने थोड़ा नीचे गया, जिसमें अगस्त में लगभग 108 मिलियन डॉलर कमाने के बाद सितंबर में इसने 83 मिलियन डॉलर कमाए। गेम इस टॉप 10 लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा। पहले और तीसरे स्थान पर रहे Tencent के इन गेम्स ने कंपनी को करीब 200 मिलियन डॉलर कमाकर दिए हैं।
 
Latest and Breaking News on NDTV

दूसरे स्थान पर Monopoly Go रहा, जिसने सितंबर में लगभग 88 मिलियन डॉलर की कमाई की और पिछले महीने डाउनलोड में गिरावट के बावजूद यह अगस्त की कुल कमाई से लगभग 8 मिलियन डॉलर अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, बेतहाशा वृद्धि के बाद, Royal Match लगभग 80 मिलियन डॉलर प्रति माह के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, 73.39 मिलियन डॉलर के साथ Honkai: Star Rail गेम पांचवे और 69.29 मिलियन डॉलर के साथ Candy Crush Saga छठे स्थान पर थे। Genshin Impact ने पांच पायदान ऊपर जगह बनाई है और जबरदस्त वापसी करते हुए सितंबर में कथित तौर पर 69.23 मिलियन डॉलर की कमाई की। Robolox, Justice Mobile और Coin Master टॉप 10 लिस्ट में क्रमश: आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG Mobile, Honor of Kings
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  3. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »