ऑनलाइन गेमिंग ने कई लोगों को बर्बाद कियाः प्रधानमंत्री मोदी  

यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। इस कानून में ऑनलाइन मनी गेमिंग का दोषी पाए जाने पर 3 वर्ष तक कैद या एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है

ऑनलाइन गेमिंग ने कई लोगों को बर्बाद कियाः प्रधानमंत्री मोदी  

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन गेमिंग का मार्केट तेजी से बढ़ा है

ख़ास बातें
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट एक बड़ा फैसला है
  • उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम्स ने कई परिवारों को बर्बाद किया है
  • गैंबलिंग से जुड़े ये गेम्स लत लगाने वाले होते हैं
विज्ञापन

देश में पिछले महीने ऑनलाइन मनी गेमिंग पर बैन लगाया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को इसे एक बड़ा फैसला बताया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग खराब बल्कि गैंबलिंग खराब है। मोदी का कहना था कि दुनिया में ऑनलाइन गेमिंग मार्केट में भारत का दबदबा बन सकता है। 

ऑनलाइन मनी गेमिंग के कारण कर्ज और आत्महत्या के मामलों का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट एक बड़ा फैसला है। एक मीडिया रिपोर्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवाले से कहा गया है, "ऑनलाइन गेम्स से हमारे छात्रों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इससे कर्ज में फंस रहे हैं और कुछ लोगों ने आत्महत्या भी की है।" उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेम्स से जुड़ी वित्तीय मुश्किलों की वजह से कई परिवार तबाह हुए हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी का कहना था कि बहुत से ऑनलाइन ऐप्लिकेशंस को गेम्स के तौर पर दिखाया जाता है लेकिन वे गैंबलिंग से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि गैंबलिंग से जुड़े ऑनलाइन गेम्स लत लगाने वाले होते हैं। प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल को राज्यसभा में पेश करते हुए मिनिस्टर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, Ashwini Vaishnaw ने कहा था, "ऑनलाइन मनी गेमिंग की आदत ड्रग्स की लत के जैसी है। ऑनलाइन मनी गेम्स को चलाने वाले शक्तिशाली लोग इस फैसले को अदालतों में चुनौती देंगे। वे इस प्रतिबंध के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैम्पेन चलाएंगे। हमने इन गेम्स का असर और यह देखा है कि कैसे इससे मिलने वाली रकम का आतंकवाद की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।" 

यह कानून ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है। इस कानून में ऑनलाइन मनी गेमिंग का दोषी पाए जाने पर 3 वर्ष तक कैद या एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इस बैन को गेमिंग फर्म A23 ने अदालत में चुनौती दी है। । रमी और पोकर जैसी गेम्सको ऑफर करने वाली A23 ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल एक याचिका में कहा है कि यह कानून स्किल की ऑनलाइन गेम्स खेलने के वैध बिजनेस को 'अपराध' बनाता है। इससे विभिन्न गेमिंग फर्मों को बंद करना पड़ेगा। इस याचिका मे नए कानून को रमी और पोकर जैसी स्किल से जुड़ी गेम्स पर लागू करने को लेकर असंवैधानिक घोषित करने की मांग की गई है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »