• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • मोबाइल गेम नहीं खेलने देने पर बेटे ने मां की हत्या की, रूम फ्रेशनर्स से 2 दिन तक बदबू को कम करता रहा

मोबाइल गेम नहीं खेलने देने पर बेटे ने मां की हत्या की, रूम फ्रेशनर्स से 2 दिन तक बदबू को कम करता रहा

शुरुआत में लड़के ने मनगढ़ंत कहानी बताई और अपने पिता को कहा कि महिला को घर पर किसी काम से आए एक बिजली के मिस्त्री ने गोली मार दी थी। बच्चे के पिता आर्मी में हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनाती है।

मोबाइल गेम नहीं खेलने देने पर बेटे ने मां की हत्या की, रूम फ्रेशनर्स से 2 दिन तक बदबू को कम करता रहा

मोबाइल गेम बच्चे के दिमाग पर गहरा असर डालते हैं।

ख़ास बातें
  • मोबाइल गेम बच्चे के दिमाग पर गहरा असर डालते हैं।
  • बच्चे ने पुलिस को भी वही झूठी कहानी सुनाई।
  • मोबाइल गेम को लेकर चिंता बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
आज के युवाओं में मोबाइल गेम का बहुत ज्यादा फितूर चढ़ा हुआ है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 16 वर्षीय लड़के ने अपनी मां को मोबाइल गेम खेलने से रोकने के बाद मौत के घाट उतार दिया। लखनऊ पुलिस का कहना है कि बच्चे ने रविवार की सुबह अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपनी मां को गोली मार दी। बच्चे की अपनी मां के साथ इस गेम को अक्सर तीखी बहस होती थी, जिसके बाद भी वह गेम खेलता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिर में गोली लगी महिला की कुछ ही देर बाद मौत हो गई थी। फिर उसने अपनी मां के मृत शरीर को छिपाया। और दो दिन तक घर पर अपनी 9 साल की बहन के साथ रहा। पुलिस ने कहा कि लड़के ने मृत शरीर से आने वाली गंध को छिपाने के लिए घर में रूम फ्रेशनर छिड़का।  उसके बाद लड़के ने फिर अपनी बहन को उस अपराध के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी। 

शुरुआत में लड़के ने मनगढ़ंत कहानी बताई और अपने पिता को कहा कि महिला को घर पर किसी काम से आए एक बिजली के मिस्त्री ने गोली मार दी थी। बच्चे के पिता आर्मी में हैं और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में तैनाती है।

लखनऊ के एक सीनियर पुलिस ऑफिस एसएम कासिम आबिदी ने कहा कि ''बच्चे ने पुलिस को भी वही झूठी कहानी सुनाई, लेकिन पुलिस ने जांच कर पाया कि यह पूरी तरह से मनगढ़ंत थी। उसके बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया।" जब पुलिस ने बाद में पूछताछ की तो उसके बाद लड़के अपना अपराध कबूला। आबिदी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

मोबाइल गेम को लेकर चिंता बहुत ज्यादा बढ़ती जा रही है, ये मोबाइल गेम बच्चे के दिमाग पर गहरा असर डालते हैं। वहीं कई हिंसक गेम बच्चों को हिंसा करने पर उतारू कर सकते हैं। पहले भी देश की सरकार ने कई मोबाइल गेम पर प्रतिबंध लगाया था। ऐसा लगता है कि अब सरकार को इस प्रकार के गेम्स पर पर ध्यान देना चाहिए। वहीं अभिभावकों को भी अपने बच्चें के लाइफस्टाइल पर नजर रखनी चाहिए कि वह इंटरनेट पर क्या करते हैं और किस प्रकार के दोस्तों के साथ उठते बैठते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobile Game, Murder, Uttar Pradesh
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »