FAU-G गेम इस दिन होगा रिलीज़, अक्षय कुमार ने साझा किया ट्रेलर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट किया है कि FAU-G (Fearless and United Gaurd) गेम को 26 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा।

FAU-G गेम इस दिन होगा रिलीज़, अक्षय कुमार ने साझा किया ट्रेलर

FAU-G गेम आगामी PUBG Mobile India को चुनौती देगा

ख़ास बातें
  • FAU-G को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के दिन रिलीज़ किया जाना है
  • बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट के जरिए साझा किया FAU-G का ट्रेलर
  • PUBG Mobile का भारतीय विकल्प है एफएयू-जी यानी फौजी गेम
विज्ञापन
FAU-G भारत में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को दस्तक देने जा रहा है। PUBG Mobile पर प्रतिबंध के तुरंत बाद घोषित किए गए इस गेम को पिछले महीने से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट कर दिया गया था। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने गेम के लेटेस्ट ट्रेलर के साथ लॉन्च की तारीख को ट्वीट किया है। FAU-G को PUBG Mobile के भारतीय (मेड-इन-इंडिया) विकल्प के रूप में देखा जा रहा है और कहीं न कहीं इसका प्रोमेशन भी इसी बुनियाद पर किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट किया है कि FAU-G (Fearless and United Gaurd) गेम को 26 जनवरी को रिलीज़ किया जाएगा। यह गेम दिसंबर की शुरुआत से Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध है। हालांकि इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है कि गेम को Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं और यदि हां, तो कब। ट्वीट में FAU-G का लेटेस्ट ट्रेलर भी शामिल है। हालांकि इसमें गेमप्ले नहीं दिखाया गया है। ट्रेलर का अंत "Proudly Supporting Bharat Ke Veer #AatmanirbharBharat." से होता है, जिसका हिंदी में मतलब है कि 'गर्व से भारत के वीर का समर्थन करते हैं #आत्मनिर्भरभारत।'
 

बेंगलुरु स्थित FAU-G गेम के डेवलपर nCore Games ने पिछले हफ्ते ट्विटर पर घोषणा की थी कि भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन खुलने के 24 घंटे से कम समय में गेम के लिए 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्टर किया था।

Google Play पर गेम के डिस्क्रिप्शन के अनुसार, FAU-G (फौजी) असल दुनिया की घटनाओं से प्रेरित है और "भारत की सीमाओं की रक्षा करने वालों के जीवन के रोमांच को दर्शाता है।" अक्टूबर में रिलीज़ किए गए पहले ट्रेलर ने गेम की थीम को दिखाया था और कंपनी के सह-संस्थापक विशाल गोंडल ने कहा था कि पहला स्तर गलवान वैली पर आधारित है।

nCore Games ने मूल रूप से अक्टूबर में गेम को रिलीज़ करने की योजना बनाई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कंपनी ने तब ट्वीट किया था कि एफएयू-जी (FAU-G) नवंबर में जारी किया जाएगा। गेम को सितंबर में भारत में बेहद लोकप्रिय PUBG Mobile समेत 118 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के तुरंत बाद घोषित किया गया था। उस समय, गोंडल ने कहा था कि गेम कुछ महीनों पहले से विकसित किया जा रहा था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Fauji Game
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »