• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • PUBG के भारतीय विकल्प FAU G गेम का टीज़र रिलीज़, कुछ ऐसा होगा फौजी का दम

PUBG के भारतीय विकल्प FAU-G गेम का टीज़र रिलीज़, कुछ ऐसा होगा फौजी का दम

टीज़र में FAU-G गेम का फर्स्ट लेवल देखने को मिला है, जो कि गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेना के बीच की झड़प पर आधारित है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना के फौजी दुश्मनों के साथ बिना किसी हथियार के केवल हाथ-पैरों का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई लड़ रहे हैं।

PUBG के भारतीय विकल्प FAU-G गेम का टीज़र रिलीज़, कुछ ऐसा होगा फौजी का दम

FAU-G गेम को भारत में PUBG के विकल्प पर पेश किया जाएगा

ख़ास बातें
  • FAU-G का टीज़र बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा साझा किया गया है
  • दशहरे के मौके पर रिलीज़ किया गया है फौजी का टीज़र
  • फौजी गेम को बेंगलुरु-बेस्ड nCore Games द्वारा डेवलप किया गया है
विज्ञापन
FAU-G गेम को भारत में PUBG के विकल्प पर पेश किया जाने वाला है, जिसकी रिलीज़ तारीख का ऐलान अभी होना बाकि है। हालांकि, बिना किसी जानकारी के भारत निर्मित इस गेम का टीज़र ज़ारी कर दिया गया है, यह टीज़र को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। आपको बता दें, फौजी गेम को बेंगलुरु-बेस्ड nCore Games द्वारा डेवलप किया गया है और इसे भारत में बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार के साथ कॉलेब्रेशन किया गया है। इस गेम का ऐलान पिछले महीने तब किया गया था, जब सरकार ने इसे भारत में बैन करने की घोषणा की थी। इस गेम का नाम फौजी उर्फ फेयरलेस और यूनाइटिड गार्ड्स (Fearless and United Guards) दिया गया है, जिसे इस महीने यानी अक्टूबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

अक्षय कुमार द्वारा साझा किए इस टीज़र में FAU-G गेम का फर्स्ट लेवल देखने को मिला है, जो कि गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच की झड़प पर आधारित है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भारतीय सेना के फौजी दुश्मनों के साथ बिना किसी हथियार के केवल हाथ-पैरों का इस्तेमाल करते हुए लड़ाई लड़ रहे हैं।
 

अक्षय कुमार ने दशहरे के मौके पर फौजी का टीज़र ज़ारी किया है। हालांकि, इस टीज़र में गेम रिलीज़ को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन टीज़र के अंत में आपको “coming soon” लिखा हुआ दिखेगा। जिससे अंदाजा लगाया जा सकत है कि अब इस गेम के लिए लोगों को ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा।

आपको बता दें, NCore के को-फाउंडर विशाल गोंडल ने कहा था कि FAU-G गेम को इस महीने के अंत तक पेश कर दिया जाएगा। इस पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट गेम के बैन हो जाने के बाद इस गेम का ऐलान किया गया था। हालांकि, गोंडल ने कहा था कि इस गेम पर पिछले कुछ महीनों से काम चल रहा था। इस गेम का उद्देश्य एक साल में 20 करोड़ यूज़र्स तक पहुंचना है।

गोंडल ने यह भी कहा था कि वह फौजी गेम के राजस्व का 20 प्रतिशत हिस्सा सरकार की फंड-बढ़ाने वाली पहल 'भारत के वीर' को दान करेंगे। इन सब के अलावा, इस गेम का मकसद देश में चीन विरोधी भावना और देशभक्ति को बढ़ावा देना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , FAU G, Fearless and United Guards, nCore Games, PUBG

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »