• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • HanuMan Release Date: 'हनुमान' आएंगे अगले साल! तेजा सज्जा की फिल्म HanuMan की रिलीज डेट कंफर्म

HanuMan Release Date: 'हनुमान' आएंगे अगले साल! तेजा सज्जा की फिल्म HanuMan की रिलीज डेट कंफर्म

मेकर्स ने फिल्म हनुमान को 2021 में घोषित किया था। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने Twitter पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पोस्टर शेयर किया है।

HanuMan Release Date: 'हनुमान' आएंगे अगले साल! तेजा सज्जा की फिल्म HanuMan की रिलीज डेट कंफर्म

Photo Credit: YouTube/HanuMan Teaser Screenshot

फिल्म हनुमान (HanuMan) की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है।

ख़ास बातें
  • इसमें तेजा सज्जा लीड रोल में हैं।
  • फिल्म जनवरी 2024 में 12 तारीख को रिलीज किया जाएगा।
  • मेकर्स ने फिल्म हनुमान को 2021 में घोषित किया था।
विज्ञापन
HanuMan Release Date: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से आने वाले एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म हनुमान या हनु-मैन (HanuMan) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद किया गया था। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। इस फिल्म के लिए दर्शकों का इंतजार और बढ़ा दिया गया है। हनुमान को प्रशांत वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड में धीरे-धीरे हॉलीवुड की तरह ही अब सुपरहीरो फिल्मों का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। हनुमान भी एक ऐसी ही फिल्म बताई जा रही है। आइए जानते हैं इसकी रिलीज डेट और फिल्म से संबंधित कुछ खास बातें। 

फिल्म हनुमान (HanuMan) की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। यह फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है। इसके नाम से ही पता लगता है कि यह रामभक्त भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर बनाई गई है। फिल्म को जनवरी 2024 में 12 तारीख को रिलीज किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग पूरी हो चुकी है। अब यह प्रोजेक्ट पोस्ट प्रोडक्शन में पहुंच चुका है। चूंकि यह एक सुपरहीरो सरीखी फिल्म है, इसलिए इसमें वीएफएक्स का अच्छा खासा इस्तेमाल हुआ है। इसीलिए फिल्म की रिलीज को अभी वक्त दिया जा रहा है। साथ ही डायरेक्टर ने कहा है कि वह फिल्म के लिए अपना बेस्ट देना चाहते हैं, इसलिए रिलीज को आगे बढ़ाया जा रहा है। 
 

मेकर्स ने फिल्म हनुमान को 2021 में घोषित किया था। डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने Twitter पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ इसका पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर के साथ निर्देशक ने कैप्शन भी जोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'मैंने इस फिल्म के लिए जीवन के दो साल बिताए हैं, इसे बेहतरीन तरीके से आपको पेश करने के लिए 6 महीने और देने के लिए मैं तैयार हूं। हनुमान 12 जनवरी 2024 को संक्रांति पर आएगी।'

हनुमान स्टार कास्ट (HanuMan Starcast)
हनुमान की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें तेजा सज्जा लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सार्थकुमार, विनय राय और वेनेल्ला किशोर भी नजर आने वाले हैं। फिल्म को पैन इंडिया प्रोजेक्ट के तौर पर रिलीज किया जाएगा। यह 11 भारतीय भाषाओं में रिलीज की जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  2. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  3. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  4. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  5. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  6. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  7. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  8. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  9. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »