• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Hanuman Chalisa Record: गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा का YouTube रिकॉर्ड! बना इतने अरब व्यूज़ वाला पहला वीडियो

Hanuman Chalisa Record: गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा का YouTube रिकॉर्ड! बना इतने अरब व्यूज़ वाला पहला वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुलशन कुमार हनुमान चालीसा गाते हुए दिख रहे हैं।

Hanuman Chalisa Record: गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा का YouTube रिकॉर्ड! बना इतने अरब व्यूज़ वाला पहला वीडियो

Photo Credit: YouTube/ T-Series Video Screenshot

यह YouTube का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला वीडियो बन गया है। 

ख़ास बातें
  • 2021 तक इस वीडियो के 100 करोड़ व्यूज पूरे हो गए थे।
  • अब इसे 300 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
  • इस पर 14 लाख से ज्यादा कमेंट्स भी किए गए हैं।
विज्ञापन
हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) ने यूट्यूब (YouTube) पर नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुलशन कुमार की हनुमान चालीसा का वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। इस वीडियो में हरिहरन की आवाज दी गई है। वीडियो को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था। और यह अब तक का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। यानि कि दुनिया में कोई भी वीडियो इतनी बार नहीं देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो ने कितने व्यूज़ का रिकॉर्ड बनाया है। 

गुलशन कुमार ने टी-सीरीज कंपनी को 1983 में शुरू किया था। हनुमान चालीसा का ये वीडियो टी-सीरीज द्वारा ही बनाया गया है, और उनकी कंपनी द्वारा बनाया गया ये वीडियो अब दुनियाभर में छा गया है। वीडियो को 3 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कहा जा रहा है कि किसी भी बड़े से बड़े हिट वीडियो को इतने व्यूज अब तक नहीं मिले हैं। यह YouTube का सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाला वीडियो बन गया है। 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि गुलशन कुमार हनुमान चालीसा गाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो की लम्बाई 9.41 मिनट की है। हनुमान चालीसा का ये वीडियो टी-सीरीज ने 2011 में बनाया था जिसको अब 11 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। कुछ समय पहले नम्बर 1 यूट्यूब चैनल की रेस में प्यूडिपाई और टी-सीरीज का जबरदस्त मुकाबला देखा गया था जो कई महीनों तक चला। फिर टी-सीरीज के चैनल ने नम्बर 1 का खिताब हासिल किया। 
अब टी-सीरीज के इस वीडियो ने भी एक रिकॉर्ड सेट कर दिया है। जो कि दुनिया का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 तक इस वीडियो के 100 करोड़ व्यूज पूरे हो गए थे। अब इसे 300 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को 1.2 करोड़ लाइक्स भी मिल चुके हैं। इस पर 15 लाख के करीब कमेंट्स भी किए गए हैं। साथ ही यूजर्स ने इस वीडियो के 3 बिलियन व्यूज पार करने पर खुशी भी जाहिर की है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: t series, Hanuman Chalisa, Record, YouTube
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »