• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • शोएब अख्तर ने अपनी बायोपिक 'Rawalpindi Express' से खुद को अलग किया, फिल्म बनने पर केस करने की बात कही

शोएब अख्तर ने अपनी बायोपिक 'Rawalpindi Express' से खुद को अलग किया, फिल्म बनने पर केस करने की बात कही

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेले और तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 178, 247 और 19 विकेट लिए।

शोएब अख्तर ने अपनी बायोपिक 'Rawalpindi Express' से खुद को अलग किया, फिल्म बनने पर केस करने की बात कही

शोएब अख्तर ने फिल्म के निर्माताओं को कई लीगल धमकियां भी दी हैं

ख़ास बातें
  • इस साल 13 नवंबर को रिलीज होने वाली थी Rawalpindi Express
  • अख्तर ने निर्माताओं को "गंभीर कानूनी कार्रवाई" की चेतावनी भी दी है
  • फिल्म के निर्माता बीच मझदार में फंसे
विज्ञापन
शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) फैन्स के लिए एक बुरी खबर है कि वे अब उनके चहेते फास्ट बॉलर की बायोपिक 'Rawalpindi Express - Running against the odds' में उन्हें नहीं देख सकेंगे। शनिवार को, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया कि उन्होंने अपनी बायोपिक से खुद को अलग कर लिया है। पिछले साल जुलाई में, अख्तर ने फिल्म के मोशन पोस्टर को रिलीज किया था, जो इस साल 13 नवंबर को रिलीज होने वाली थी। 

शोएब अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि उन्होंने निर्माताओं के साथ "खुद को अलग" कर लिया है। अख्तर ने निर्माताओं को "गंभीर कानूनी कार्रवाई" की चेतावनी भी दी है, यदि वे उनकी बायोपिक पर फिल्म बनाना जारी रखते हैं और किसी भी तरह से उनके नाम या जीवन की घटनाओं का फिल्म में उपयोग करते हैं। निश्चित तौर पर इससे यह साफ हो जाता है कि Rawalpindi Express फिल्म के निर्माता बीच मझदार में फंस गए हैं, क्योंकि इसके रिलीज में ज्यादा समय नहीं बचा था।
 

अख्तर ने अपने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "बहुत दुख के साथ, मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि महीनों के सावधानीपूर्वक विचार के बाद, मैंने अपने मैनेजमेंट और लीगल टीम के जरिए समझौते को समाप्त करके फिल्म "रावलपिंडी एक्सप्रेस" और इसके निर्माताओं से खुद को अलग करने का फैसला किया है।"

उन्होंने आगे लिखा, "निश्चित रूप से, यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट था, और मैंने नाव को रोकने [प्रोजेक्ट] और उसमें रहने के लिए बहुत कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से, चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। असहमति को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने में विफलता और लगातार संविदात्मक उल्लंघनों के चलते आखिरकार हमें उनके [निर्माताओं] साथ संबंध तोड़ना पड़ा। इसलिए, मैंने अपने जीवन की कहानी के अधिकारों को रद्द करने के सभी कानूनी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद इस परियोजना को छोड़ दिया है। यदि निर्माता जीवनी फिल्म बनाना जारी रखते हैं और किसी भी तरह से मेरे नाम को जोड़ने या जीवन से जुड़ी घटनाओं का उपयोग करते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 मैच खेले और तीनों फॉर्मेट में क्रमश: 178, 247 और 19 विकेट लिए। हालांकि, उन्हें उनकी फास्ट बॉलिंग के लिए जाना जाता है और आज से पहले कई दिग्गज बल्लेबाज ने उनकी बॉलिग स्पीड से डर का जिक्र भी कर चुके हैं। उनके पास क्रिकेट में सबसे तेज रिकॉर्ड की गई डिलीवरी का रिकॉर्ड है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Rawalpindi, Rawalpindi Express, Shoaib Akhtar
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »