• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • भारत में 10 साल बाद पहली बार रिलीज होगी पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट'!

भारत में 10 साल बाद पहली बार रिलीज होगी पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट'!

आईएनओएक्स (INOX) के एक अधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है फिल्म भारत में इसी हफ्ते रिलीज हो सकती है।

भारत में 10 साल बाद पहली बार रिलीज होगी पाकिस्तानी की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट'!

लगभग एक दशक के बाद कोई पाकिस्तानी फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है।

ख़ास बातें
  • फिल्म भारत में इसी हफ्ते रिलीज हो सकती है।
  • पाकिस्तान में अब तक यह 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
  • 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं
विज्ञापन
पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में इस शुक्रवार को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चा भी थी कि फिल्म भारत में जल्द रिलीज की जाएगी लेकिन इसके लिए अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज के लिए एक अधिकारिक अपडेट सामने आया है। जिसके मुताबिक फवाद खान और माहिरा खान स्टारर सुपरहिट पाकिस्तानी फिल्म भारत में भी रिलीज होगी। 

फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर चुकी है। इस फिल्म ने पाकिस्तान के साथ ही अन्य देशों में भी खूब तारीफें बटोरी हैं। बॉलीवुड के कई दिग्गज मेकर भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। लेकिन भारत में रिलीज को लेकर इसके बारे में संशय बना हुआ था क्योंकि इसकी रिलीज को लेकर लोगों की ओर से विरोध भी सामने आ रहा था। इसी संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पार्टी के नेता अमेय खोपकर ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की थी। हमारी सहयोगी वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' भारत में रिलीज के लिए तैयार है। 

आईएनओएक्स (INOX) के एक अधिकारी की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है फिल्म भारत में इसी हफ्ते रिलीज हो सकती है। लगभग एक दशक के बाद कोई पाकिस्तानी फिल्म भारत में रिलीज होने जा रही है। 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' को पंजाब और दिल्ली के कुछ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक, फिल्म ऐसी जगहों पर रिलीज होने की खबर है जहां पर पंजाबी लोग रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीवीआर सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्टर भी रिलीज के संबंध में शेयर किया था, लेकिन जल्द ही उसे डिलीट भी कर दिया गया। The Legend Of Maula Jatt को पाकिस्तान में 13 अक्टूबर को रिलीज किया गया था। पाकिस्तान में अब तक यह 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। फिल्म जाहिर तौर पर पाकिस्तानी सिनेमा के लिए मील का पत्थर साबित हुई है।

द लैजेंड ऑफ मौला जट्ट की स्टारकास्ट
'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' में फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनका साथ निभा रहे हैं हमजा अब्बासी, हुमैमा मलिक, गौहर रशीद, शमून अब्बासी, अली अजमत और अदनान जाफर। हमजा अब्बासी फिल्म में मेन विलेन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »