• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कर्ज में दबा पाकिस्तान: लेकिन 6 महीनों में 27 हजार करोड़ की लग्जरी कारें की इंपोर्ट!

कर्ज में दबा पाकिस्तान: लेकिन 6 महीनों में 27 हजार करोड़ की लग्जरी कारें की इंपोर्ट!

पाकिस्तान ने पिछले 6 महीने में 722.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 161 अरब पाकिस्तानी रुपया) के भारी वाहन और 498 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 111 अरब पाकिस्तानी रुपया) की कारें इंपोर्ट की।

कर्ज में दबा पाकिस्तान: लेकिन 6 महीनों में 27 हजार करोड़ की लग्जरी कारें की इंपोर्ट!
ख़ास बातें
  • पिछले 6 महीनों में पाकिस्तान ने 530.5 मिलियन USD की CBU को इंपोर्ट किया
  • बड़े पैमाने पर बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों को भी इंपोर्ट किया गया है
  • देश ने विमानों, जहाजों और नावों के आयात पर 47.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्चे
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से आर्थिक तंगहाली और बेतहाशा बढ़ते कर्ज के बोझ के चलते पाकिस्तान को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दिसंबर में जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Suzuki की पाकिस्तान में ज्वाइंट वेंचर पार्टनर Pak Sukuzi Motor Company (PSMC) ने प्रोडक्शन को बंद करने की घोषणा की थी। वहीं, दिसंबर में टोयोटा के पाकिस्तान में व्हीकल्स की असेंबलिंग करने वाली Indus Motor Company (IMC) ने प्रोडक्शन बंद किया था। हालांकि, इसके बावजूद पाकिस्तान में लग्जरी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। पाकिस्तान ने पिछले 6 महीने के अंदर लग्जरी कारों, हाई-एंड इलेक्ट्रिक वाहनों और उनके पार्ट्स सहित ट्रांसपोर्ट के सामान के आयात पर कथित तौर पर 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 27,582 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) खर्च किए हैं।

पाकिस्तान के Geo News के अनुसार, जहां एक ओर पाकिस्तान जरूरी चीजों के आयात पर कमी करने की कोशिश कर रहा है, वहीं, दूसरी ओर देश में महंगी और लग्जरी कारों के आयात में बढ़ोतरी हो रही है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 6 महीनों के दौरान पाकिस्तान ने 530.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 118.2 अरब पाकिस्तानी रुपया) के पूरी तरह से बनी यूनिट्स (CBU) और कुछ अहम पार्ट्स को आयात किया है।

निश्चित तौर पर एक तरफ जरूरी सामान तक के आयात पर कमी और रोकथाम की देश की नीति का जारी होना और दूसरी ओर लग्जरी गाड़ियों और पार्ट्स के बड़े पैमाने पर आयात होना पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल खड़ा करता है। रिपोर्ट आगे बताती है कि पाकिस्तान ने साल 2022-23 में जुलाई से दिसंबर के दौरान सीबीयू के तहत बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आयात 75 मिलियन अमरीकी डालर (करीब 17 अरब पाकिस्तानी रुपया), मोटर कारों का 32.6 मिलियन अमरीकी डॉलर (करीब 7 अरब पाकिस्तानी रुपया) का था।

पाकिस्तान ने पिछले 6 महीने में 722.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 161 अरब पाकिस्तानी रुपया) के भारी वाहन और 498 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 111 अरब पाकिस्तानी रुपया) की कारें इंपोर्ट की। रिपोर्ट के अनुसार, 2.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मोटरसाइकिल्स का भी इंपोर्ट किया गया है।

बेफिजूल के आयात यहीं नहीं रुकते, देश ने गाड़ियों के पार्ट्स और एक्सेसरीज के आयात में 18.86 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 42 अरब पाकिस्तानी रुपया) खर्च किया है और साथ ही विमानों, जहाजों और नावों के आयात पर 47.7 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किया गया है।

अकेले दिसंबर की बात करें, तो पाकिस्तान ने ट्रांसपोर्ट में 140.7 मिलियन अमेरिकी डालर का आयान किया है, जिसमें से 47.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर कारों के आयात पर, 27 मिलियन अमेरिकी डॉलर पार्ट्स पर, 3.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर मोटरसाइकिलों के आयात पर, 25 मिलियन अमेरिकी डॉलर बसों, ट्रकों और भारी वाहनों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा, 22.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर एयरक्राफ्ट, जहाज और नाव पर खर्चे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »