पठान का जलवा बरकरार, भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये से पार!

अगले दो सप्ताह में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है और इसका फायदा शाहरुख की पठान को मिल सकता है

पठान का जलवा बरकरार, भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 350 करोड़ रुपये से पार!

अमेरिका में भी इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आ रहे हैं

ख़ास बातें
  • इसका ग्लोबल कलेक्शन लगभग 670 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है
  • पठान को देश के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है
  • इस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाए थे
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रही बॉलीवुड इंडस्ट्री को शाहरुख खान की फिल्म पठान से बड़ी राहत मिली है। इस फिल्म का देश में कलेक्शन 350 करोड़ रुपये के पार होने वाला है। अगले दो सप्ताह में कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही और इसका फायदा पठान को मिलेगा। इसका ग्लोबल कलेक्शन लगभग 670 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 

इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे बुधवार को 17 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं। इससे बॉक्स ऑफिस पर इसे 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन करने में मदद मिलेगी। पठान को देश के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। ब्रिटेन में इसने लगभग 19 लाख पाउंड कमाए हैं और यह केवल Avatar: The Way of Water से पीछे है। पठान को ब्रिटेन में 220 से अधिक लोकेशंस पर रिलीज किया गया है। अमेरिका में भी इस फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आ रहे हैं। 

इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है और इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। एडवांस बुकिंग के लिहाज से पठान ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया था। इसके फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था। इसे अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। इसने हिंदी में रिलीज हुई KGF: Chapter 2  कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

पठान को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर ने दो दशक से भी अधिक पुरानी शाहरुख की एक अन्य हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ दिखाने का फैसला किया है। मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "ऐसा उत्साह कई वर्षों बाद देखा गया है।" मुंबई में G7 मल्टीप्लेक्स के भी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर देसाई ने बताया, "फिल्म को G7 मल्टीप्लेक्स में प्रत्येक 1,000 सीट की कैपेसिटी वाले दो थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। मेरे दूसरे थिएटर मराठा मंदिर में केवल शाहरुख की फिल्म है। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वर्षों से चल रही है और अब थिएटर में पठान भी दिखाई जाएगी।" 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »