शाहरुख खान की सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी पठान

इससे पहले दंगल को 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने में 13 दिन, बाहुबली 2 को 10 दिन और KGF 2 को 11 दिन लगे थे

शाहरुख खान की सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बनी पठान

इस फिल्म को देश के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है

ख़ास बातें
  • इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था
  • पठान को देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाया जा रहा है
  • इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों से मुश्किलों का सामना कर रहे बॉलीवुड को पठान की जोरदार सफलता से राहत मिली है। यह शाहरुख खान की सबसे तेजी से 300 करोड़ रुपये जुटाने वाली फिल्म बनने वाली है। इसने रिलीज के पांचवें दिन रविवार को 60 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इससे पहले दंगल को 300 करोड़ रुपये तक पहुंचने में 13 दिन, बाहुबली 2 को 10 दिन और KGF 2 को 11 दिन लगे थे। पठान रिलीज के पहले सोमवार को सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन सकती है। 

इस फिल्म को देश के साथ ही विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश में इसने लगभग 2.54 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। पठान ने रविवार को ग्लोबल कलेक्शन का 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा John Abraham और Deepika Padukone की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

इसकी प्रोड्यूसर यश राज फिल्म्स है और इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसे 25 जनवरी को रिलीज किया गया था। यह देश और विदेश में लगभग 8,000 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही है। एडवांस बुकिंग के लिहाज से पठान ने पिछले वर्ष की सभी बड़ी फ‍िल्‍मों को पीछे छोड़ दिया था। इसके फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो का क्रेज कुछ ऐसा था कि फ‍िल्‍म के प्रदर्शकों को बड़ा फैसला लेने पर मजबूर होना पड़ा। पहले शो के बाद प्रदर्शकों ने पठान के 300 शो बढ़ाने का फैसला किया था। इसेअब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्‍म बताया जा रहा है। इसने हिंदी में रिलीज हुई KGF: Chapter 2  कलेक्‍शन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस फ‍िल्‍म ने ओपनिंग डे पर लगभग 54 करोड़ रुपये जुटाए थे। 

पठान को मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर ने दो दशक से भी अधिक पुरानी शाहरुख की एक अन्य हिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के साथ दिखाने का फैसला किया है। मराठा मंदिर थिएटर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर मनोज देसाई ने कहा, "ऐसा उत्साह कई वर्षों बाद देखा गया है।" मुंबई में G7 मल्टीप्लेक्स के भी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर देसाई ने बताया, "फिल्म को G7 मल्टीप्लेक्स में प्रत्येक 1,000 सीट की कैपेसिटी वाले दो थिएटर्स में दिखाया जा रहा है। मेरे दूसरे थिएटर मराठा मंदिर में केवल शाहरुख की फिल्म है। इसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे वर्षों से चल रही है और अब थिएटर में पठान भी दिखाई जाएगी।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »