विवादों से घिरी पाकिस्तानी फिल्म Joyland को भारत में किया जाएगा रिलीज

पाकिस्तान में पहले इस फिल्म पर बैन लगाया गया था लेकिन बाद में इसे कुछ कट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी गई थी

विवादों से घिरी पाकिस्तानी फिल्म Joyland को भारत में किया जाएगा रिलीज

इस फिल्म को पाकिस्तान के समाज और नैतिकता के खिलाफ बताया गया था

ख़ास बातें
  • इस फिल्म को PVR Pictures की ओर से 10 मार्च को रिलीज किया जाएगा
  • पाकिस्तान में पहले इस फिल्म पर बैन लगाया गया था
  • जॉयलैंड के निर्माता अपूर्व गुरू चरन, सरमद सुल्तान और लॉरेन मान हैं
विज्ञापन
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले ऑस्कर्स फिल्म पुरस्कारों में पाकिस्तान की ओर से बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजी जा रही फिल्म 'Joyland' को भारत में रिलीज किया जाएगा। पाकिस्तान में पहले इस फिल्म पर बैन लगाया गया था लेकिन बाद में इसे कुछ कट के साथ रिलीज करने की अनुमति दी गई थी। 

भारत में इस फिल्म को PVR Pictures की ओर से 10 मार्च को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी पुरुषों के वर्चस्व वाले एक परिवार से जुड़ी है। इस परिवार का सबसे छोटा लड़का एक किन्नर को चाहने लगता है जिसके कारण उसे कड़े विरोध का सामना करना पड़ता है। Joyland के इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म के कई देशों में रिलीज की तिथियों की जानकारी दी गई है। इन देशों में भारत के अलावा स्पेन, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड और पूर्वी यूरोप शामिल हैं। इस फिल्म के निर्देशक सलीम सादिक हैं और इसमें सानिया सईद, अलीना खान, अली जुनेजो, रस्ति फारुख, सलमान पीरजादा और सोहेल समीर की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म का विषय विवादास्पद होने के कारण इसके खिलाफ संगठनों ने प्रदर्शन किए थे। 

जॉयलैंड के निर्माता अपूर्व गुरू चरन, सरमद सुल्तान और लॉरेन मान हैं। इसके कार्यकारी निर्माताओं में नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसुफजई शामिल हैं। पाकिस्तान से कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी जाने वाली यह पहली फिल्म थी और इसने ज्यूरी प्राइज जीता था। इस फिल्म के रिलीज पर काफी विवाद हुआ था। सेंसर बोर्ड की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद इसे बहुत आपत्तिजनक होने के कारण अनसर्टिफाइड घोषित कर दिया गया था। इसे पाकिस्तान के समाज और नैतिकता के खिलाफ बताया गया था। फिल्म पर रोक लगाए जाने का पाकिस्तानी फिल्म एक्टर्स और जनता ने कड़ा विरोध किया था। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बैन की समीक्षा करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने फिल्म से बैन हटा लिया था।

पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री पिछले कई वर्षों से मुश्किल दौर का सामना कर रही है। कोरोना के बाद से इसकी परेशानियां बढ़ गई हैं। भारतीय फिल्मों को बहुत अधिक पसंद किए जाने से भी पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है और कई सिनेमाहॉल बंद हो चुके हैं। भारत में इस फिल्म को लेकर कैसी प्रतिक्रिया मिलती है, यह देखना दिलचस्प होगा। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Entertainment, Movie, Pakistan, Release, Market, joyland, PVR, Cannes, Jury, Oscars, Ban, Director
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »