Mission: Impossible 8 की रिलीज हॉलीवुड में हड़ताल के कारण 1 वर्ष टली

इस हड़ताल के चलते हॉलीवुड की इस फिल्म के अलावा बहुत से अन्य बड़े स्टूडियोज ने प्रोडक्शन को रोक दिया है

Mission: Impossible 8 की रिलीज हॉलीवुड में हड़ताल के कारण 1 वर्ष टली

इस हड़ताल के चलते बहुत से बड़े स्टूडियोज ने प्रोडक्शन को रोक दिया है

ख़ास बातें
  • इस फिल्म की रिलीज को मई, 2025 तक टाल दिया गया है
  • इसकी लगभग 40 प्रतिशत शूटिंग को हड़ताल से पहले किया गया था
  • इसमें Tom Cruise की प्रमुख भूमिका है
विज्ञापन
एक्शन फिल्मों की मशहूर सीरीज Mission: Impossible 8 की रिलीज लगभग एक वर्ष के लिए टल गई है। Paramount Pictures और Skydance ने Tom Cruise की प्रमुख भूमिका वाली इस फिल्म की रिलीज को मई, 2025 तक टाल दिया है। इसे पहले अगले वर्ष 28 जून को रिलीज किया जाना था। इसमें देरी का कारण हॉलीवुड में चल रही एक्टर्स की हड़ताल है। 

इस हड़ताल के चलते इस फिल्म के अलावा बहुत से अन्य बड़े स्टूडियोज ने प्रोडक्शन को रोक दिया है। Mission: Impossible 8 के डायरेक्टर Christopher McQuarrie हैं। इस फिल्म की लगभग 40 प्रतिशत शूटिंग को हड़ताल से पहले कर लिया गया था। हालांकि, इसके क्रू को शूटिंग दोबारा शुरू करने के लिए एक्टर्स की हड़ताल के समाप्त होने का इंतजार करना होगा। Warner Bros. सहित कई बड़े स्टूडियोज ने अपनी इस वर्ष रिलीज होने वाली फिल्मों को टाल दिया है। इन फिल्मों में Dune: Part Two सबसे बड़ी है। इसके एक्टर्स हड़ताल के कारण किसी प्रमोशनल इवेंट या इंटरव्यू में हिस्सा नहीं ले सकते। 

Spider-Man सीरीज की अगली फिल्म की अगले वर्ष मार्च में होने वाली रिलीज को टाला गया है क्योंकि इसके एक्टर्स को हड़ताल के चलते कैरेकेटर्स के लिए वॉयसओवर करने की अनुमति नहीं है। Hollywood Reporter के अनुसार, Mission: Impossible 8 को IMAX कैमरों के इस्तेमाल से फिल्माया जाएगा। इसकी स्क्रीनिंग तीन सप्ताह के लिए IMAX थिएटर्स में करने की योजना है। Mission: Impossible सीरीज की पिछली फिल्म इन थिएटर्स में ज्यादा दिनों तक नहीं चली थी और इससे इस फिल्म को कुछ नुकसान उठाना पड़ा था। इसका कारण Christopher Nolan की Oppenheimer का IMAX थिएटर्स पर लगना था। 

Paramount Pictures की  A Quiet Place: Day One की रिलीज को भी तीन महीने के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। इस फिल्म को अगले वर्ष 8 मार्च को रिलीज किया जाना था लेकिन इसे Mission: Impossible 8 के वास्तविक स्लॉट 28 जून को रिलीज करने की योजना है। हॉलीवुड में एक्टर्स की हड़ताल से फिल्मों की रिलीज के टलने के साथ ही प्रोडक्शन से जुड़े वर्कर्स का कामकाज भी रुक गया है। इससे स्टूडियोज को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस हड़ताल के खिंचने पर बहुत सी फिल्मों की शूटिंग को टालना पड़ सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  4. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  6. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  8. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »