iPhone 14 Pro मोबाइल से शूट हुई Ishaan Khattar की फिल्म Fursat! यहां देखें बिल्कुल फ्री

फिल्म में ईशान खट्टर के किरदार का नाम निशांत है जिसे एक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है।

iPhone 14 Pro मोबाइल से शूट हुई Ishaan Khattar की फिल्म Fursat! यहां देखें बिल्कुल फ्री

Apple द्वारा शेयर की गई Fursat शॉर्ट फिल्म iPhone 14 Pro में ही फिल्माई गई है

ख़ास बातें
  • iPhone 14 में कंपनी ने सिनेमेटोग्राफी पर खास फोकस किया
  • Fursat एक शॉर्ट फिल्म है जिसे ऐप्पल ने शेयर किया है
  • Fursat शॉर्ट फिल्म iPhone 14 Pro में ही फिल्माई गई है जो 30 मिनट लम्बी है
विज्ञापन
Apple iPhone 13 लाइनअप के साथ कंपनी सिनेमेटोग्राफी में एडवांसमेंट लेकर आई। वहीं लेटेस्ट लाइनअप iPhone 14 में भी कंपनी ने सिनेमेटोग्राफी पर खास फोकस किया। अब इसे लेकर एक फिल्म भी शूट की गई है जिसे YouTube पर देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि फिल्म iPhone 14 Pro पर शूट की गई है और इसका नाम 'फुर्सत' है। Fursat एक शॉर्ट फिल्म है जिसे ऐप्पल ने शेयर किया है। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है और यह आज यानि 3 फरवरी से यूट्यूब पर देखने के लिए उपलब्ध है। 

Apple द्वारा शेयर की गई Fursat शॉर्ट फिल्म iPhone 14 Pro में ही फिल्माई गई है, ऐसा कंपनी का कहना है। फिल्म में ईशान खट्टर और वमिका गाबी लीड रोल में हैं। फिल्म केवल 30 मिनट की ही है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार पर है जो अपने फ्यूचर को कंट्रोल करना चाहता है। और वह इसके लिए इस हद तक जाने के लिए तैयार है कि वर्तमान में जो सबसे कीमती चीज उसके पास है, वह उसे भी खोने के लिए तैयार है। 

फिल्म में ईशान खट्टर के किरदार का नाम निशांत है जिसे एक ऐसी प्राचीन चीज हाथ लग जाती है जिससे भविष्य देखा जा सकता है। इसका नाम दूरदर्शक है। दूरदर्शक उसे उसका आने वाला वक्त बताता है जिसको जानने के बाद निशांत इसमें बहुत ज्यादा रुचि लेने लगता है और वह इस बात को जानना चाहता है कि आखिर कौन से तकनीक से यह यंत्र भविष्य बता रहा है। इसी खोजबीन में वह अपने प्यार को भी खो देता है। ईशान खट्टर इससे पहले फिल्म फोन भूत में भी नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब उनकी शॉर्ट फिल्म फुर्सत को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, ये देखना होगा। 
आप इस फिल्म को यहां ऑनलाइन देख सकते हैं- 

शॉर्ट फिल्म फुर्सत को iPhone 14 Pro पर फिल्माया गया है जिसे कंपनी ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया था। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। इसमें दूसरी जेनरेशन का सेंसर शिफ्ट ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन देखने को मिलता है जिसकी मदद से यह बेहतरीन वीडियो कैप्चर कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। मेन लेंस के साथ यह 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर भी कैरी करता है और तीसरे सेंसर के तौर पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी इसमें दिया गया है। 

iPhone 14 Pro को मजबूती प्रदान के लिए कंपनी इसकी बॉडी को सर्जिकल ग्रेड के स्टेनलेस स्टील से बनाया है। इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर ऑलवेज ऑन OLED डिस्प्ले देखने को मिलता है। जिसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। पिछले साल इसके कैमरा को लेकर यूजर्स की शिकायतें भी मिलीं थी कि कैमरा ऐप ओपन होने में 4 से 5 सेकंड का वक्त ले रहा है, खासकर तब, जब कि बैकग्राउंड में पहले से कोई ऐप ओपन हो। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Superb display with always-on mode
  • Excellent overall performance
  • Good battery life
  • All cameras take high-quality stills and video
  • Regular iOS updates for many years
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Relatively slow charging and transfer speed
  • Gets warm under heavy workloads
  • Limited customisation for Dynamic Island
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 16
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
  2. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  3. Delhi EV Policy 2026: ₹1 लाख तक का फायदा, पेट्रोल-CNG टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन होगा बंद, जानें सब कुछ
  4. WhatsApp Username Booking: बिना नंबर के शुरू होगी चैट, ऐेसे रिजर्व होगा आपका यूजरनेम
  5. Lava Agni 4 खरीदने का शानदार मौका! ₹4 हजार तक की छूट और एक्सचेंज ऑफर भी
  6. AI की रफ्तार पर गर्मी का ब्रेक? हीटवेव से डेटा सेंटर्स के लिए बढ़ा बड़ा खतरा
  7. भारत ने रचा एविएशन इतिहास! सैटेलाइट से होगी विमान की लैंडिंग, जानें क्या है ISRO का GAGAN सिस्टम
  8. Huawei Mate 90 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है देरी
  9. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दिल्ली में मिलेंगे इंसेंटिव, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पर भी छूट
  10. 85-इंच तक साइज, AI प्रोसेसर वाले Sony BRAVIA 7 II, BRAVIA 9 II TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »