• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • ब्लैक मनी के इस्तेमाल को लेकर फ‍िल्‍म लाइगर के हीरो विजय देवरकोंडा मुश्किल में, ED ने की पूछताछ!

ब्लैक मनी के इस्तेमाल को लेकर फ‍िल्‍म लाइगर के हीरो विजय देवरकोंडा मुश्किल में, ED ने की पूछताछ!

Liger Actor Vijay Devarakonda : बुधवार को उनसे पूछताछ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में उनका नाम आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म के निर्माण और प्रमोशन वगैरह में ब्‍लैक मनी का इस्‍तेमाल हुआ है।

ब्लैक मनी के इस्तेमाल को लेकर फ‍िल्‍म लाइगर के हीरो विजय देवरकोंडा मुश्किल में, ED ने की पूछताछ!

Liger Actor Vijay Devarakonda : ईडी को इस बारे में शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है।

ख़ास बातें
  • FEMA के नियमों को तोड़ने का मामला
  • बुधवार को उनसे पूछताछ की गई
  • लााइगर के निर्माता-निर्देशक से पहले ही हो चुकी है पूछताछ
विज्ञापन
इस साल आई फ‍िल्‍म लाइगर (Liger) के जरिए साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने बॉलीवुड में पहचान बनाने की कोशिश की थी। फ‍िल्‍म बॉक्‍स-ऑफ‍िस पर तो कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन विजय को हिंदी पट्टी के लोग पहचानने लगे। जानकारी मिल रही है कि विजय देवरकोंडा इस फ‍िल्‍म की वजह से मुश्‍किलों में आ गए हैं। FEMA के नियमों को तोड़ने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने विजय को तलब किया। बुधवार को उनसे पूछताछ की गई। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े केस में उनका नाम आ रहा है। कहा जा रहा है कि इस फ‍िल्‍म के निर्माण और प्रमोशन वगैरह में ब्‍लैक मनी का इस्‍तेमाल हुआ है। ईडी को इस बारे में शिकायत मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई है।  

लाइगर को बॉक्‍स ऑफ‍िस पर वो कामयाबी नहीं मिल पाई थी, जिसकी उम्‍मीद जताई गई। इसे करण जौहर के प्रोडक्‍शन धर्मा ने तैयार कराया था। 120 करोड़ के बजट वाली यह फ‍िल्‍म टिकट ख‍िड़की पर अपने बजट का करीब 50 फीसदी ही जुटा पाई। फ‍िल्‍म को हिंदी के साथ तेलेगु में भी रिलीज किया गया था। इसके बावजूद इसे लोगों को खास पसंद नहीं किया। कुछ समय पहले ही यह डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार पर रिलीज हुई है। 

फ‍िल्‍म में विजय देवरकोंडा के अपोजिट अनन्या पांडे लीड रोल में थी। लाइगर की कहानी विजय के इर्द-गिर्द ही घूमती है, जो मिक्स्ड मार्सल आर्ट्स (MMA) चैंपियनशिप को जीतकर अपनी मां का सपना पूरा करना चाहता है। लाइगर यानी विजय के कोच उसे ट्रेनिंग पर फोकर करने के लिए कहते हैं। विजय भी ऐसा चाहता है, लेकिन अनन्‍या पांडे यानी तान्‍या की वजह से ऐसा हो नहीं पाता। दोनों प्‍यार में पड़ जाते हैं, लेकिन फ‍िल्‍म में कुछ ऐसा होता है कि फ‍िर वो अलग हो जाते हैं। इसके बाद लाइगर अपने करियर में आगे बढ़कर बहुत आगे निकल जाता है।  

बहरहाल, ईडी को शिकायत मिली थी कि लाइगर में जो पैसा लगाया गया है, उसके जरिए निवेशकों की ब्‍लैक मनी को वाइट किया गया है। फ‍िल्‍म में हवाला और विदेशी फंडिंग का इस्‍तेमाल हुआ है। इसी वजह से विजय देवरकोंडा को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया। ईडी इस फ‍िल्‍म के प्रोड्यूसर और डायरेक्‍टर से भी पूछताछ कर चुकी है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »