• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Dream Girl 2 OTT Release date : ‘पूजा’ का जादू कल से चलेगा ओटीटी पर, जानें कहां रिलीज हो रही ड्रीम गर्ल 2

Dream Girl 2 OTT Release date : ‘पूजा’ का जादू कल से चलेगा ओटीटी पर, जानें कहां रिलीज हो रही ड्रीम गर्ल 2

Dream Girl 2 OTT Release date : यह उन चुनिंदा फ‍िल्‍मों में शामिल है, जिन्‍होंने इस साल 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है।

Dream Girl 2 OTT Release date : ‘पूजा’ का जादू कल से चलेगा ओटीटी पर, जानें कहां रिलीज हो रही ड्रीम गर्ल 2

पिछली ‘ड्रीम गर्ल’ का खुमार था कि लोग पूजा के किरदार में आयुष्‍मान को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे।

ख़ास बातें
  • Dream Girl 2 हो रही ओटीटी पर रिलीज
  • कल से इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम कर पाएंगे दर्शक
  • नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज हो रही है फ‍िल्‍म
विज्ञापन
Dream Girl 2 OTT Release date : आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) ओटीटी पर आ रही है। अगस्‍त महीने में सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फ‍िल्‍म अब बड़े पर्दे से निकलकर ओवर द टॉप पर दस्‍तक दे रही है और आप अपने मोबाइल, लैपटॉप, टीवी पर इसे देख पाएंगे। 20 अक्‍टूबर से यानी कल से यह फ‍िल्‍म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म ने अच्‍छा बॉक्‍स ऑफ‍िस कलेक्‍शन हासिल किया था। आइए जानते हैं इस फ‍िल्‍म को कहां स्‍ट्रीम किया जा सकेगा।  

इंडस्‍ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, आयुष्‍मान खुराना और अनन्‍या पांडे स्‍टारर इस फ‍िल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफ‍िस पर 106.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह उन चुनिंदा फ‍िल्‍मों में शामिल है, जिन्‍होंने इस साल 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की है। 

पिछली ‘ड्रीम गर्ल' का खुमार था कि लोग पूजा के किरदार में आयुष्‍मान को देखने सिनेमाघरों में पहुंचे। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फ‍िल्‍म करन नाम के ऐसे शख्‍स की कहानी है, जो एक लड़की की आवाज निकालकर लोगों से बात करता है। खुद को पूजा बताता है। यही उसकी कमाई का जरिया बन जाता है। 
 


2019 में आई ड्रीम गर्ल में आयुष्‍मान के अलावा नुसरत भरुचा, अन्नू कपूर, मनजोत सिंह, विजय राज और अभिषेक बनर्जी भी थे, लेकिन इस साल आई ड्रीम गर्ल-2 में नुसरत की जगह अनन्‍या पांडे ने ले ली। इसने कई दर्शकों को मायूस किया। पिछली ड्रीम गर्ल के मुकाबले ड्रीम गर्ल-2 का कलेक्‍शन कम रहा, लेकिन यह 100 करोड़ से ऊपर कारोबार कर गई। 

करीब 35 दिनों तक बॉक्‍स ऑफ‍िस पर कलेक्‍शन के बाद कल Dream Girl 2 नेटफ्लिक्‍स (Netflix) पर रिलीज हो रही है। फ‍िल्‍म को बालाजी टेलीफ‍िल्‍म्‍स ने तैयार किया है। अगर आपके पास नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन है, तो आप इस फ‍िल्‍म को स्‍ट्रीम कर पाएंगे। कई सारे मोबाइल रिचार्ज पैक्‍स के साथ भी नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्रिप्‍शन ऑफर किया जा रहा है, उनकी मदद से भी फ‍िल्‍म को देखा जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »