• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Kangana Ranaut in Chandramukhi 2: तमिल फिल्म के सीक्वल में कंगना रनौत, चंद्रमुखी के रूप में दिखेगा नया अवतार

Kangana Ranaut in Chandramukhi 2: तमिल फिल्म के सीक्वल में कंगना रनौत, चंद्रमुखी के रूप में दिखेगा नया अवतार

Kangana Ranaut in Chandramukhi 2: खबरों की मानें तो कंगना तमिल की सुपरहिट रही फिल्म चंद्रमुखी के अगले भाग यानी चंद्रमुखी 2 के सीक्वल में दिखाई देंगी। आइए जानें खुद क्या कहना है कंगना का।

Kangana Ranaut in Chandramukhi 2:  तमिल फिल्म के सीक्वल में कंगना रनौत, चंद्रमुखी के रूप में दिखेगा नया अवतार

कंगना अपनी फिल्म इंमरजेंसी से कुछ दिन का ब्रेक लेकर इस फिल्म को पूरा करेंगी।

ख़ास बातें
  • राजदरबार की डांसर के किरदार में होंगी कंगना
  • पहले भाग में थे रजनीकांत और ज्योतिका सरवनन
  • इंमरजेंसी से ब्रेक लेकर करेंगी शूटिंग
विज्ञापन
Kangana Ranaut in Chandramukhi 2:  कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी थी। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी अपनी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी बीच अब खबर आई है कि कंगना अपनी एक और तमिल की फिल्म में जल्दी ही नजर आने वाली हैं। खबरों की माने तो कंगना तमिल की सुपरहिट रही फिल्म चंद्रमुखी के अगले भाग यानी चंद्रमुखी 2 के सीक्वल में दिखाई देंगी। आइए जानें खुद क्या कहना है कंगना का।
 

राजदरबार की डांसर के किरदार में होंगी कंगना

डायरेक्टर पी वासू की निर्देशित फिल्म चंद्रमुखी के सीक्वल में कंगना राजा के दरबार की डांसर के किरदार में नजर आएंगी, जो अपने सुंदरता और नृत्य कला में माहिर है। वहीं फिल्म में तमिल एक्टर राघव लॉरेंस कंगना के साथ मुख्य भूमिका में होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो लाइका फिल्म्स दवारा चंद्रमुखी 2 को प्रोड्यूस किया जाएगा। आपको बदा दें इसने ही हाल ही रिलीज हुए फिल्म PS1 को बनाया था।

पहले भाग में थे रजनीकांत और ज्योतिका सरवनन

कंगना अपनी फिल्म इमरजेंसी से कुछ दिन का ब्रेक लेकर चंद्रमुखी 2 की शूटिंग करेंगी। इसकी शूटिंग दिसंबर के पहले वीक से शुरू कर दी जाएगी। 2005 में आई इस फिल्म के पहले भाग में रजनीकांत और ज्योतिका सरवनन थे। तमिल में बनाई गइ ये हॉरर फिल्म साल 2004 में कन्नड़ की आप्तमित्र की रीमेक थी। और आप्तमित्र साल 1993 की मलयालम फिल्म मणिचित्राथजु की रीमेक ती। अक्षय कुमार की भूल भूलैया भी उसी पर आधारित थी।

इंमरजेंसी से ब्रेक लेकर करेंगी शूटिंग

कंगना अपनी फिल्म इंमरजेंसी से कुछ दिन का ब्रेक लेकर इस फिल्म को पूरा करेंगी। अपनी फिल्म थल्लवी के बाद इस तमिल फिल्म चंद्रमुखी 2 को लेकर कंगना काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही उनके फैंस भी उन्हें इस फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: kangna ranaut film, kangana in chandramukhi 2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »