• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिर्फ 2 सेकेंड में पकड़ेगी 100 KM की स्पीड

Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिर्फ 2 सेकेंड में पकड़ेगी 100 KM की स्पीड

Xiaomi ने आज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra को पेश कर दिया है।

Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक सेडान लॉन्च, सिर्फ 2 सेकेंड में पकड़ेगी 100 KM की स्पीड

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi SU7 Ultra में 93.7 kWh बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में Xiaomi SU7 Ultra को लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi SU7 Ultra की चीन में कीमत 814,900 युआन (लगभग 96,00,850 रुपये) है।
  • Xiaomi SU7 Ultra में 93.7 kWh की कैपेसिटी वाली CATL क्विलिन 2.0 बैटरी है।
विज्ञापन
Xiaomi ने आज अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 Ultra को पेश कर दिया है। यह हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सेडान 2 सेकंड से कम समय में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। SU7 Ultra में 93.7 kWh की कैपेसिटी वाली CATL क्विलिन 2.0 बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Xiaomi SU7 Ultra के फीचर्स से लेकर रेंज आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi SU7 Ultra Price


कीमत की बात करें तो Xiaomi SU7 Ultra की चीन में कीमत 814,900 युआन (लगभग 96,00,850 रुपये) है। यह कार पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। वहीं डिलीवरी मार्च 2025 तक शुरू होने की उम्मीद है।  


Xiaomi SU7 Ultra Power & Range


Xiaomi SU7 Ultra में 93.7 kWh की कैपेसिटी वाली CATL क्विलिन 2.0 बैटरी दी गई है। बैटरी का अधिकतम डिस्चार्ज पावर 1,330 किलोवाट है। यह 5.2C DC फास्ट-चार्जिंग के जरिए सिर्फ 11 मिनट में 10-80% चार्ज हो सकती है। इसमें दो V8s और एक V6s मोटर दी गई है जो कि एक साथ 1,526 HP की पावर और 1,770 NM का पीक टॉर्क जनरेट करती हैं।  यह कार सिर्फ 1.98 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं 5.86 सेकंड में 200 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 350 किमी/घंटा है। SU7 Ultra में बड़ा कार्बन सिरेमिक डिस्क ब्रेक दिया गया है। फ्रंट डिस्क का साइज 430 मिमी x 40 मिमी और रियर डिस्क का साइज 410 मिमी x 32 मिमी है।

डिजाइन की बात करें तो SU7 Ultra एडवांस एयरोडायनामिक्स के साथ स्टैंडर्ड SU7 सेडान के डिजाइन पर बेस्ड है। इसमें स्पोर्टियर बंपर और ज्यादा चौड़ा रियर स्पॉइलर है। इसमें एक्टिव रियर डिफ्यूजर दिए गए हैं। इसमें 21 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के मामले में SU7 Ultra लग्जरी और परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसमें अलकेन्टारा लेदर सीट्स दी गई है, जिसमें स्टीयरिंग व्हील, डोर कार्ड और अन्य इंटीरियर भी कवर है। वहीं डोरस्टेप पैनल, सेंटर टनल कंपोनेंट और रियरव्यू मिरर जैसे इंटीरियर पार्ट भी कार्बन फाइबर से तैयार किए गए हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »