Xiaomi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV YU7, Tesla के मॉडल X को देगी टक्कर

YU7 में फ्रंट और रियर एक्सल पर डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जिसका अधिकतम पावर आउटपुट क्रमशः 220 kW और 280 kW का होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 20:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है
  • YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा
  • कंपनी ने मार्च में अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया था

इसका डिजाइन कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक सेडान SU7 के लगभग समान है

चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi ने अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) YU7 को पेश किया है।  इस वर्ष मार्च में कंपनी ने अपने पहले EV SU7 को लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने नए EV के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। पिछले कुछ वर्षों में चीन में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

YU7 का मुकाबला Tesla के मॉडल X सहित कुछ अन्य कंपनियों के EV से होगा। शाओमी के CEO, Lei Jun ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि YU7 को चीन में अगले वर्ष जुलाई तक लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजाइन कंपनी की मौजूदा इलेक्ट्रिक सेडान SU7 के लगभग समान है। हालांकि, इसके केबिन की शेप Ferrari Purosangue के जैसी है। YU7 में ढलान वाली रूफलाइन, LED हेडलैम्प और कनेक्टेड LED टेल लैम्प दिए गए हैं। इसमें फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हो सकती है। 
Advertisement

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि YU7 में फ्रंट और रियर एक्सल पर डुअल इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी, जिसका अधिकतम पावर आउटपुट क्रमशः 220 kW और 280 kW का होगा। हाल ही में शाओमी ने बताया था कि SU7 की मैन्युफैक्चरिंग एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। इस इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में भी प्रदर्शित किया गया था। इस EV में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी ड्राइविंग रेंज लगभग 800 किलोमीटर की है। यह दो वेरिएंट्स - SU7 और SU7 Max में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें 668 bhp की अधिकतम पावर और 838 Nm का पीक टॉर्क है। 

इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट का चीन में प्राइस लगभग 2,15,900 युआन (लगभग 25 लाख रुपये) और SU7 Max का लगभग तीन लाख युआन (लगभग 35.30 लाख रुपये) का है। SU7 में 16.1 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी इंफोटेनमेंट यूनिट व्हीकल के कंट्रोल हब के तौर पर भी कार्य करती है। SU7 के साउंड सिस्टम में 23 स्पीकर्स हैं और यह Dolby Atmos टेक्नोलॉजी के साथ है। शाओमी इसके लिए एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.