स्मार्टफोन मार्केट में कामयाबी के बाद Xiaomi ने देश में प्रदर्शित की इलेक्ट्रिक कार SUV7

इस वर्ष मार्च में चीन में SUV7 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने EV प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 जुलाई 2024 18:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने EV प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है
  • SUV7 के लिए शाओमी को 70,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में चीन में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

इसका प्राइस लगभग 30,000 डॉलर का है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi की देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। देश में बिजनेस के 10 वर्ष पूरे होने के मौके पर कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SUV7 को प्रदर्शित किया है। इस वर्ष मार्च में चीन में SUV7 को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने EV प्रोजेक्ट में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया है। इसकी योजना कुछ अन्य EV भी लॉन्च करने की है। 

SUV7 के लिए शाओमी को 70,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी का टारगेट इस वर्ष के अंत तक इसकी एक लाख यूनिट्स की डिलीवरी की है। इसका प्राइस लगभग 30,000 डॉलर का है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर Tesla की सबसे कम प्राइस वाली मॉडल 3 से इसका प्राइस लगभग 4,000 डॉलर कम है। देश के EV मार्केट में कुछ इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। चीन की  BYD अपनी Seal EV की पहले ही बिक्री कर रही है। 

शाओमी ने  SU7 को चीन में एंट्री लेवल वेरिएंट, प्रो वेरिएंट, मैक्स और लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन में पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसके टॉप-एंड मैक्स वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 265 kmph की है। यह केवल 2.78 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसके लिमिटेड फाउंडर्स एडिशन में डुअल मोटर और फोर-व्हील पावरट्रेन है। यह लगभग 986 bhp की पावर देती है। यह केवल 1.98 सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक जा सकती है। इसके मैक्स वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 810 किलोमीटर और बेस वेरिएंट की लगभग 700 किलोमीटर की है। 

इसमें बैटरी के दो विकल्प हैं। इसके एंट्री लेवल वेरिएंट में 73.6 kWh और टॉप वेरिएंट में 101 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। शाओमी अगले वर्ष एक बड़ा 150 kWh बैटरी पैक भी ला सकती है जिसकी रेंज 1,200 किलोमीटर तक होगी। ये बैट्रीज 486V आर्किटेक्चर के साथ अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। पिछले कुछ वर्षों में चीन में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। टेस्ला के लिए भी चीन एक बड़ा मार्केट है। हालांकि, पिछले कुछ महीनों से कंपनी को BYD जैसी चाइनीज EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। शाओमी की SUV7 भी टेस्ला के लिए एक चुनौती बन सकती है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  8. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  9. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. iQOO 15 Ultra में मिलेगा 50 मेगापिक्सल Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  4. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  5. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  6. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  7. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  9. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.