Xiaomi इस महीने शुरू करेगी इलेक्ट्रिक कार SU7 की डिलीवरी, Tesla को मिलेगी टक्कर 

कंपनी ने बताया है कि उसने चीन के 29 शहरों में 59 स्टोर्स खोले हैं। इसके लिए लॉन्च इवेंट 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 मार्च 2024 17:45 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए लॉन्च इवेंट 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा
  • SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा
  • बहुत सी टेक कंपनियों ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है

इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में चीन में EV की सेल्स 18 प्रतिशत बढ़ी है

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की इस महीने के अंत में डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी ने बताया है कि उसने चीन के 29 शहरों में 59 स्टोर्स खोले हैं। इसके लिए लॉन्च इवेंट 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें SU7 के प्राइस की भी घोषणा की जा सकती है।  

इसके बाद शाओमी के शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान लगभग सात प्रतिशत की तेजी थी। इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में चीन में EV की सेल्स 18 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले पूरे वर्ष में यह ग्रोथ लगभग 21 प्रतिशत की थी। चीन की बड़ी EV कंपनियों में शामिल BYD ने कमजोर डिमांड के बीच कस्टमर्स को खींचने के लिए प्राइसेज में भारी कटौती की है।  SU7 में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया था। दुनिया के इस सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। पिछले वर्ष Tesla ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया था। इसे चीन की बड़ी EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। 
Advertisement

शाओमी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Lei Jun ने कहा था कि कंपनी की महत्वाकांक्षा Porsche और Tesla की तुलना वाली कार बनाने की है। उन्होंने बताया था, "अगले 15 से 20 वर्षों में कड़ी मेहनत कर हम ग्लोबल मार्केट में टॉप पांच ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल हो जाएंगे। इससे चीन की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी।" इस इलेक्ट्रिक कार के तीन वेरिएंट्स - Xiaomi SU7, SU7 Pro और SU7 Ultra विभिन्न रेंज और फीचर्स के साथ उपलब्ध हो सकते हैं। 

बहुत सी टेक कंपनियों ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाइ करने की योजना बनाई है। शाओमी भी अपने स्मार्टफोन के अलावा EV जैसे सेगमेंट में ज रही है। कंपनी ने एक दशक में लगभग 10 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। Lei ने बताया था कि शाओमी की कारों की ऑटोनॉमस ड्राइविंग की क्षमता इस इंडस्ट्री में अग्रणी होगी। इन कारों को चीन की सरकार की हिस्सेदारी वाले BAIC Group की बीजिंग की फैक्टरी में बनाया जाएगा। इस फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग दो लाख व्हीकल्स की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.