Twitter के नए मालिक Elon Musk से होगी प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात

इससे पहले मोदी ने लगभग आठ वर्ष पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्टरी का विजिट करने पर मस्क से मुलाकात की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2023 15:25 IST
ख़ास बातें
  • केंद्र सरकार ने टेस्ला की फैक्टरी लगाने की योजना का संकेत दिया है
  • बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं
  • देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के सरकार इंसेंटिव दे रही है

मस्क बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के भी CEO हैं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने अमेरिका के दौरे के दौरान माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के मालिक Elon Musk के साथ मीटिंग करेंगे। मस्क बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों में शामिल Tesla के भी CEO हैं। इससे पहले मोदी ने लगभग आठ वर्ष पहले अमेरिका के कैलिफोर्निया में टेस्ला की फैक्टरी का विजिट करने पर मस्क से मुलाकात की थी। हालांकि, तब मस्क ट्विटर के मालिक नहीं थे। 

टेस्ला ने भारत में अपनी फैक्टरी लगाने की योजना बनाई है। इस वजह से मस्क के साथ मोदी की मीटिंग महत्वपूर्ण है। Wall Street Journal को दिए इंटरव्यू में मस्क से पूछा गया था कि क्या टेस्ला भारतीय मार्केट में दिलचस्पी रखती है, इस पर मस्क का जवाब था, "पूरी तरह।" उन्होंने बताया था कि कंपनी इस वर्ष के अंत तक भारत में अपनी फैक्टरी की लोकेशन चुन सकती है। सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका पहुंचने के बाद विभिन्न क्षेत्रों के दो दर्जन से अधिक प्रमुख व्यक्तियों के साथ उनकी मीटिंग होगी। इनमें नोबल पुरस्कार विजेता, इकोनॉमिस्ट्स, एक्सपर्ट्स, आंत्रप्रेन्योर्स, आर्टिस्ट्स और साइंटिस्ट्स शामिल होंगे। 

केंद्र सरकार ने भी टेस्ला की भारत में फैक्टरी लगाने की योजना का संकेत दिया है। हाल ही में टेस्ला के एग्जिक्यूटिव्स ने इसे लेकर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। स्टेट मिनिस्टर फॉर टेक्नोलॉजी Rajeev Chandrasekhar ने Reuters को दिए इंटरव्यू में बताया था, "भारत में प्रोडक्शन और इनोवेशन का बेस बनाने को लेकर टेस्ला गंभीर है। हमने उन्हें कहा है कि भारत में टेस्ला की महत्वाकाक्षांओं और इनवेस्टमेंट के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार मदद करेगी।" इससे पहले Reuters ने रिपोर्ट दी थी कि टेस्ला ने भारत में EV बनाने का प्रपोजल दिया है। इसके अलावा वह EV की बैटरी की मैन्युफैक्चरिंग पर भी विचार कर रही है। 

बहुत सी ग्लोबल कंपनियां अपनी सप्लाई चेन को चीन से बाहर बढ़ाना चाहती हैं। ऐसी कंपनियों के लिए सरकार का 'मेक इन इंडिया' अभियान एक अच्छा जरिया हो सकता है। पिछले वर्ष इम्पोर्ट टैक्स में कमी के निवेदन को केंद्र सरकार की ओर से ठुकराए जाने के बाद मस्क ने देश में इलेक्ट्रिक कारें बेचने की अपनी योजना को टाल दिया था। उनका कहना था कि देश में कारों पर इम्पोर्ट टैक्स बहुत अधिक है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.