इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जाएगा
ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Redmi 15 5G अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर की जानकारी दी है। Redmi 15 5G में आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 3 होगा।
Redmi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि Redmi 15 5G को 19 अगस्त को देश में लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट शुरू की गई है। इसमें 7,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 18 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इसे Frosted White, Sandy Purple और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
Redmi 15 5G के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन के लिए बनाए गए लैंडिंग पेज से इसमें 7,000 mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 18 W रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होने की जानकारी मिली है। इसमें Royale Chrome Design एक एयरोस्पेस ग्रेड मेटल कैमरा आइलैंड के साथ होगा। Redmi 15 5G में AI सपोर्ट वाली 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। इसमें 6.9 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6s Gen 3 दिया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेगा। इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे AI से जुड़े फीचर्स होंगे।
हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसे 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी के Redmi 15C को भी जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Redmi 14C की जगह ले सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की यूरोप के ऑनलाइन रिटेलर Epto.it की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 दिया जा सकता है। इसमें 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच की LCD स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। यह Xiaomi के HyperOS पर चल सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स