TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी

हाल ही में TVS Motor ने अपने Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) का एक नया विकल्प पेश किया था। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का शुरुआती प्राइस कम हो जाएगा। हालांकि, कस्टमर्स को बैटरी का रेंटल चुकाना होगा

TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी

इस मार्केट में कंपनी को Bajaj Auto और Ather Energy से कड़ी टक्कर मिल रही है

ख़ास बातें
  • कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iQube और Orbiter शामिल हैं
  • इस मार्केट में TVS Motor ने अपनी पोजिशन को मजबूत किया है
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर में TVS Motor का इस मार्केट में पहला स्थान रहा है
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मार्च में बिक्री लगभग 44 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में iQube और Orbiter शामिल हैं। पिछले कुछ महीनों में इस मार्केट में TVS Motor ने अपनी पोजिशन को मजबूत किया है। 

कंपनी ने मार्च में 38,877 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में आंकड़ा 26,935 यूनिट्स का था। इस मार्केट में कंपनी को Bajaj Auto और Ather Energy से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान रहा है। कंपनी  ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके बाद Bajaj Auto ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लगभग 2.76,518 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 13.5 लाख यूनिट्स का रहा है। 

हाल ही में TVS Motor ने अपने Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के लिए एक नया विकल्प पेश किया था। बैटरी-ऐज-ए-सर्विस (BaaS) के विकल्प के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 1.8 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) का होगा। BaaS का ऑप्शन चुनने पर इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कॉस्ट कम हो जाती है और कंपनी की ओर से कस्टमर्स को लंबी अवधि की बैटरी एश्योरेंस की भी पेश की जाती है। हालांकि, इसमें बैटरी के लिए अलग से रेंटल चुकाना होता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की IDC रेंज लगभग 86 किलोमीटर की है। 

इससे पहले TVS Motor ने इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube का 3.1 kWh वाला वेरिएंट लॉन्च किया था। इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए हैं। कंपनी ने बताया था कि iQube का नया वेरिएंट शहरों में ड्राइविंग के लिए बेहतर है। इसकी IDC रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर डुअल-टोन कलर कॉम्बिनेशन के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी जल्द ही नया इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर M1-S भी लॉन्च कर सकती है। TVS Motor ने यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ION Mobility के साथ कोलेब्रेशन में बनाया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सात इंच की TFT स्क्रीन दी जाएगी, जो कॉल, नेविगेशन, SMS अलर्ट्स और कनेक्टिविटी के विकल्पों जैसे फंक्शंस के साथ होगी। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »