• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk की Tesla Robotaxi के आने में हुई देरी, जानें अब कब लॉन्च होगी अपने आप चलने वाली टैक्सी?

Elon Musk की Tesla Robotaxi के आने में हुई देरी, जानें अब कब लॉन्च होगी अपने आप चलने वाली टैक्सी?

Tesla ने इंजीनियरिंग टीम को Tesla Robotaxi प्रोटोटाइप के डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए अधिक समय देने के लिए इसके लॉन्च को अक्टूबर तक टाल दिया है।

Elon Musk की Tesla Robotaxi के आने में हुई देरी, जानें अब कब लॉन्च होगी अपने आप चलने वाली टैक्सी?

Photo Credit: Tesla

सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी है Tesla Robotaxi

ख़ास बातें
  • प्रोटोटाइप के डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए अधिक समय दिया जा रहा है
  • इसके चलते लॉन्च में कुछ महीनो की हो रही है देरी
  • अक्टूबर में लॉन्च हो सकती है Tesla Robotaxi सर्विस
विज्ञापन
Tesla ने अपने Robotaxi प्रोजेक्ट के लॉन्च पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। इसका कारण प्रोटोटाइप डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए अधिक समय की मांग को बताया जा रहा है। अब इस टेक्नोलॉजी को अक्टूबर में पेश किया जाएगा। पहले इसका अनावरण 8 अगस्त के लिए निर्धारित किया गया था। एलन मस्क (Elon Musk) ने अक्सर टेस्ला रोबोटैक्सी (Tesla Robotaxi) को प्रोमोट किया है, यह सुझाव देते हुए कि वे राइडहेलिंग सर्विस के जरिए मालिकों के लिए रिवेन्यू जनरेट कर सकते हैं। इन वादों के बावजूद, टेस्ला के वर्तमान ऑटोपायलट और फुल सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम को अभी भी ड्राइवर असिस्टेंस की आवश्यकता होती है और कंपनी को अपनी तकनीक से जुड़ी घातक दुर्घटनाओं पर कई मुकदमों का सामना करना पड़ता है। कंपनी के इस अपकमिंग प्रोजेक्ट की सीधी टक्कर Waymo की ऑटोनोमस रोबोटैक्सिस (Autonomous Robotaxis) से होगी, जो पहले से ही अमेरिका के हर शहर में फैले हुए हैं।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Tesla ने इंजीनियरिंग टीम को Tesla Robotaxi प्रोटोटाइप के डेवलपमेंट और टेस्टिंग के लिए अधिक समय देने के लिए इसके लॉन्च को अक्टूबर तक टाल दिया है। मूल रूप से 8 अगस्त को लॉन्च की जाने वाली इस सर्विस में देरी के बारे में शुरुआत में Tesla कर्मचारियों को आंतरिक रूप से सूचित किया गया था। 

इससे पहले, 8 अगस्त को लॉन्च किए जाने की घोषणा के अलावा, मस्क ने रोबोटैक्सी के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी थी। फिलहाल इससे जुड़ी डिटेल्स अफवाहों में भी घूम रही हैं। माना जा रहा है कि Tesla Robotaxi का डिजाइन Cybertruck से मिलता जुलता हो सकता है। अपने पिछले ट्वीट में मस्क ने कहा था कि Robotaxi के कुछ वाहनों का स्वामित्व और ऑपरेशन Tesla द्वारा खुद किया जाएगा, जबकि अन्य का स्वामित्व लोगों के पास होगा, लेकिन टेस्ला के नेटवर्क पर किराए पर दिया जाएगा।

फिलहाल अमेरिका की सड़कों पर Waymo जैसी कंपनियां पहले से ही कई मौजूद हैं, जिनकी ऑटोनोमस रोबोटैक्सिस ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है।

मस्क EV सेल्स में मंदी का मुकाबला करने के लिए आटिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोनोमस ड्राइविंग सॉफ्टवेयर, रोबोटैक्सिस और ऑप्टिमस नाम के ह्यूमनॉइड रोबोट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जो टेस्ला के तिमाही राजस्व का 80% से अधिक जनरेट करता है। उन्होंने अप्रैल में कंपनी की पहले क्वार्टरली रिवेन्यू समिट कॉल में कहा था कि टेस्ला अपने मौजूदा प्लेटफार्मों और प्रोडक्शन लाइनों का उपयोग करके 2025 की शुरुआत में "नए मॉडल" पेश करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »