• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Elon Musk की Tesla ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें की रिकॉल, सामने आई ये गड़बड़ी

Elon Musk की Tesla ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें की रिकॉल, सामने आई ये गड़बड़ी

तकनीकी में खराबी के कारण व्हीकल्स के क्रैश होने का खतरा भी बताया गया है।

Elon Musk की Tesla ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें की रिकॉल, सामने आई ये गड़बड़ी

Tesla दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मेकर कंपनियों में शामिल है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने 3 लाख 63 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रिकॉल किया है।
  • जिसमें Model S, Model X, Model और 3 Model Y भी शामिल हैं।
  • खराबी के कारण व्हीकल्स के क्रैश होने का खतरा भी बताया गया है।
विज्ञापन
Tesla ने 3 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रिकॉल किया है। कंपनी का कहना है कि इसकी सेल्फ ड्राइविंग टेक्नोलॉजी में खामी आने की आशंका के कारण EVs को रिकॉल किया गया है। इसकी ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी की आशंका पाई गई है जिसके कारण ऐसे व्हीकल्स में क्रैश होने का डर बढ़ गया है। इसलिए कंपनी ने इन्हें जांच के लिए रिकॉल किया है। कंपनी का Model S, Model X भी इसमें शामिल बताया गया है। इसके अलावा और कौन-कौन से मॉडल्स को कंपनी ने रिकॉल किया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको दे रहे हैं।  

Tesla दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मेकर कंपनियों में शामिल है। लेकिन इसकी इलेक्ट्रिक कार में ड्राइविंग असिस्टेंस टेक्नोलॉजी में गड़बड़ी आ जाने की खबर सामने आई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस गड़बड़ी के कारण कंपनी ने 3 लाख 63 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को रिकॉल किया है। इनमें कई मॉडल्स शामिल हैं जिसमें Model S, Model X, Model और 3 Model Y हैं जो कि 2016 से 2023 के बीच निर्मित हैं। इनमें कंपनी ने फुल सेल्फ ड्राइविंग बीटा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें अब खामी आने की बात कही गई है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खामी के चलते टेक्नोलॉजी अपने इंटेलिजेंस से ही कुछ दांव-पेच इस्तेमाल कर सकती है जिसके कारण सामान्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी संभव है। ड्राइविंग असिस्टेंस व्हीकल्स को असुरक्षित तरीके से चलने के लिए गाइड कर सकता है। इंटरसेक्शंस पर दुर्घटनाएँ होने की संभावना जताई गई है। जिसमें व्हीकल स्टॉप सिग्नल के पास पूरी तरह से न भी रुके, ऐसा कहा गया है। या फिर टर्न ऑनली लेन में भी सीधा ही चलता चला जाए। या फिर ओरेंज लाइट को पार कर भी आगे दौड़ता चला जाए। इस तरह की संभावनाएं इस खामी के साथ बताई गई हैं। 

तकनीकी में खराबी के कारण व्हीकल्स के क्रैश होने का खतरा भी बताया गया है। कहा गया है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए कंपनी एक सॉफ्टवेयर अपडेट भी रिलीज करेगी। हालांकि इस खबर के सामने आने के बाद कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट की भी बात सामने आई। इधर कंपनी के मालिक एलन मस्क ने भी टेस्ला के ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम के बारे में निराशा जाहिर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सिस्टम उतनी तेजी से प्रगति नहीं कर रहा, जितना कि इसके लिए कहा गया था। 2019 में मस्क ने कहा कि था कि उनकी कंपनी एक साल के भीतर पूरी तरह से स्वचालित व्हीकल बनाएगी, लेकिन उनकी यह बात अब तक पूरी तरह से सिद्ध नहीं हो पाई है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  6. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  7. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  8. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  9. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  10. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »