Tesla की भारत में बैटरी बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने की योजना

अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला ने अपने 'Powerwall' सिस्टम के साथ बैटरी स्टोरेज कैपेबिलिटी तैयार करने का प्रपोजल दिया है

Tesla की भारत में बैटरी बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने की योजना

कंपनी ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स की सोर्सिंग की है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने बैटरी स्टोरेज फैक्टरी लगाने के लिए कुछ इंसेंटिव्स की मांग की है
  • टेस्ला ने दो वर्ष पहले बेंगलुरु में सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla ने भारत में बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाने और बेचने की योजना बनाई है। इसके लिए कंपनी ने केंद्र सरकार को फैक्टरी लगाने के लिए इंसेंटिव की मांग वाला प्रपोजल दिया है। यह सरकार के साथ EV बनाने की फैक्टरी लगाने के लिए भी बातचीत कर रही है। 

इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि टेस्ला ने अपने 'Powerwall' सिस्टम के साथ बैटरी स्टोरेज कैपेबिलिटी तैयार करने का प्रपोजल दिया है। कंपनी का Powerwall सिस्टम सोलर पैनल्स या ग्रिड से पावर को स्टोर कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने बैटरी स्टोरेज फैक्टरी लगाने के लिए कुछ इंसेंटिव्स की मांग की है। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने टेस्ला को यह बताया है कि इंसेंटिव्स नहीं दिए जा सकते। हालांकि, ऐसे प्रोडक्ट्स को खरीदने वालों के लिए सरकार सब्सिडी की पेशकश कर सकती है। 

टेस्ला अपने बैटरी स्टोरेज सिस्टम के लिए देश में कस्टमर्स की तलाश करना चाहती है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला के CEO, Elon Musk प्रोडक्शन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कंपनी ने भारत से 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने की योजना बनाई है। टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स की सोर्सिंग की है। 

हाल ही में ट्रेड मिनिस्टर Piyush Goyal ने बताया था, "पिछले वर्ष टेस्ला ने देश से लगभग एक अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदे थे। मेरे पास उन कंपनियों की लिस्ट है जिन्होंने टेस्ला को कंपोनेंट्स की सप्लाई की है। इस वर्ष टेस्ला का टारगेट 1.7-1.9 अरब डॉलर के कंपोनेंट्स खरीदने का है।" कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने देश में फैक्टरी लगाने की योजना के बारे में गोयल के साथ मीटिंग भी की थी। इस फैक्टरी में बनने वाले EV का प्राइस लगभग 24,000 डॉलर का होगा। इससे देश में EV की बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। कंपनी की देश में यूनिट Tesla India Motor and Energy ने महाराष्ट्र में पुणे के विमान नगर में एक ऑफिस स्पेस लीज पर लिया है। टेस्ला ने लगभग दो वर्ष पहले बेंगलुरु में अपनी सब्सिडियरी को रजिस्टर्ड कराया था। हालांकि, कंपनी को देश में बिजनेस शुरू करने में देर हुई है। इसकी फैक्टरी की वार्षिक कैपेसिटी लगभग पांच लाख यूनिट्स की हो सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »