Tesla की मॉडल  Y बनी दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कार, Toyota की Corolla को दी मात

जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 जून 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी
  • पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है
  • टेस्ला की मॉडल 3 ने भी सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में जगह बनाई है

पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। ऑटोमोबाइल मार्केट में इससे एक बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले वर्ष अमेरिकी EV मेकर Tesla की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है। 

Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टोयोटा ने कोरोला की बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। इसके बाद Honda की CR-V (8,46,000 यूनिट्स) थी। टेस्ला की मॉडल 3 ने भी सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में जगह बनाई है। 
Advertisement

पिछले महीने टेस्ला को चीन में झटका लगा था। कंपनी की चीन में शंघाई की फैक्टरी से शिपमेंट्स इस वर्ष तीसरी बार गिरी थी। चीन में टेस्ला के लिए कॉम्पिटिशन लगातार बढ़ रहा है और BYD जैसी कंपनियों की सेल्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। चीन की पैसेंजर कार एसोसिएशन के डेटा के अनुसार, मई में टेस्ला की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.6 प्रतिशत घटकर 72,573 यूनिट्स की थी। इसमें चीन में सेल्स और एक्सपोर्ट शामिल है। हालांकि, यह अप्रैल की तुलना में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। चीन में न्यू एनर्जी पैसेंजर व्हीकल की मई में सेल्स लगभग 35 प्रतिशत बढ़कर लगभग 9,10,000 यूनिट्स की रही। इससे यह संकेत मिल रहा है कि EV कंपनियों की ओर से दिए जा रहे डिस्काउंट और सरकारी सब्सिडी से डिमांड मजबूत हुई है। 

बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला को विदेश में अपने सबसे बड़े मार्केट चीन में ग्रोथ को बरकरार रखने में संघर्ष करना पड़ रहा है। पिछले महीने BYD की शिपमेंट्स 3,30,488 यूनिट्स की रही थी। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा Nio Inc, Xpeng और Li Auto की बिक्री भी बढ़ी है। इलेक्ट्रिक कारों के प्राइसेज घटाने के बावजूद टेस्ला की सेल्स नहीं बढ़ रही है। इस वजह से मस्क ने कंपनी में छंटनी करने का फैसला किया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.