Mahindra की Thar के डीजल वेरिएंट्स की सेल पेट्रोल मॉडल्स से 10 गुना ज्यादा

मई में कंपनी ने Thar के डीजल वेरिएंट्स की 5,207 यूनिट्स बेची हैं। इसकी तुलना में इसके पेट्रोल मॉडल्स की बिक्री 543 यूनिट्स की थी

Mahindra की Thar के डीजल वेरिएंट्स की सेल पेट्रोल मॉडल्स से 10 गुना ज्यादा

मई में कंपनी ने Thar के डीजल वेरिएंट्स की 5,207 यूनिट्स बेची हैं

ख़ास बातें
  • महिंद्रा की योजना Thar का फाइव-डोर वेरिएंट भी लॉन्च करने की है
  • यह Maruti Suzuki की Jimny को टक्कर देगा
  • हाल ही में महिंद्रा ने सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल  Mahindra&Mahindra की Thar SUV के डीजल वेरिएंट्स की बिक्री पिछले महीने इसके पेट्रोल मॉडल्स की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक रही है। मई में कंपनी ने Thar के डीजल वेरिएंट्स की 5,207 यूनिट्स बेची हैं। इसकी तुलना में इसके पेट्रोल मॉडल्स की बिक्री 543 यूनिट्स की थी। 

यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में एक बड़ा बदलाव है जब कंपनी ने Thar के पेट्रोल वेरिएंट्स की 3,190 यूनिट्स और डीजल वेरिएंट्स की 1,106 यूनिट्स बेची थी। पिछले महीने महिंद्रा ने इसके डीजल वेरिएंट्स की 5,224 और पेट्रोल वेरिएंट्स की 482 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने पेट्रोल वेरिएंट्स की 2,512 यूनिट्स और डीजल वेरिएंट्स की 1,061 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की थी। महिंद्रा की योजना Thar का फाइव-डोर वेरिएंट भी लॉन्च करने की है। यह Maruti Suzuki की Jimny को टक्कर देगा। 

हाल ही में महिंद्रा ने सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। कंपनी ने 26 मई से इसकी डिलीवरी शुरू की थी। XUV 3XO की 2,500 से ज्यादा यूनिट्स को तीन दिन में कस्टमर्स को डिलीवर किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये का है। XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। महिंद्रा ने बताया था कि इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। XUV 3XO को नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल और टॉप-एंड वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू नहीं हुई है। इन वेरिएंट्स को खरीदने वाले कस्टमर्स को अगले महीने तक डिलीवरी के लिए इंतजार करना होगा। कंपनी ने बताया था कि इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से होगा। 

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm का है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ दिया गया है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »