• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स

Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स

इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान टेस्ला ने 4,80,126 EVs की डिलीवरी की है। यह दूसरी तिमाही के लिए डिलीवरी का एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है

Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स

भारत में पिछले महीने कंपनी ने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की थी

ख़ास बातें
  • टेस्ला को को यूरोप में रिकवरी से सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है
  • दूसरी तिमाही में कंपनी ने 4,80,126 EVs की डिलीवरी की है
  • भारत में पिछले महीने टेस्ला ने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की थी
विज्ञापन

इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली टेस्ला ने इस वर्ष की दूसरी तिमाही में डिलीवरी के आंकड़े का रिकॉर्ड बनाया है। इस अमेरिकी कंपनी को यूरोप के मार्केट में रिकवरी से सेल्स बढ़ाने में सहायता मिली है। मार्केट एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि यह पिछले दो वर्ष से बिक्री में हो रही  वार्षिक गिरावट को समाप्त कर सकती है। 

टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं। 

हालांकि, टेस्ला के लिए सबसे बड़े मार्केट अमेरिका में डिमांड कमजोर है। पिछले वर्ष अमेरिका में EV टैक्स क्रेडिट को हटाने के बाद से सेल्स में गिरावट हुई है। इस वर्ष अप्रैल से जून के दौरान टेस्ला ने 4,80,126 EVs की डिलीवरी की है। यह दूसरी तिमाही के लिए डिलीवरी का एक रिकॉर्ड है। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा लगभग 25 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में पिछले महीने टेस्ला ने मॉडल Y L की डिलीवरी शुरू की थी। यह कंपनी के Model Y का बड़ा वर्जन है। इसकी सिंगल चार्ज में WLTP सर्टिफाइड रेंज लगभग 681 किलोमीटर की है। 

इस इलेक्ट्रिक SUV का प्राइस लगभग 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। टेस्ला ने इसके लिए फाइनेंस प्लान की भी पेशकश की है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। कंपनी के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है। कंपनी का दावा है कि मॉडल Y L लगभग पांच सेकेंड में 0 से 100 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। हाल ही में टेस्ला ने भारत में अपने मॉडल Y का प्रीमियम रियर-व्हील ड्राइव (RWD) वेरिएंट लॉन्च किया था। यह Model Y के लॉन्ग रेंज प्रीमियम RWD की जगह लेगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »