Tata Motors के EVs अगले महीने से होंगे महंगे, जल्द लॉन्च होगा Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन

कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Curvv EV शामिल हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 18:46 IST
ख़ास बातें
  • EV के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी
  • मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी के EV की सेल्स घटी है

EV के मार्केट में कंपनी की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स की कारों और SUVs के प्राइसेज में अप्रैल से बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी महंगे हो जाएंगे। EV के मार्केट में टाटा मोटर्स की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। यह व्हीकल्स के वेरिएंट और मॉडल के आधार पर अलग होगी। टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल्स के प्राइसेज को दो प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में भी कंपनी ने प्राइसेज को तीन प्रतिशत तक बढ़ाया था। टाटा मोटर्स ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट के असर को घटाने के लिए उसने व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के पोर्टफोलियो में Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Curvv EV शामिल हैं। टाटा मोटर्स की जल्द Harrier EV को लॉन्च करने की तैयारी है। Bharat Mobility Expo में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। 
Advertisement

इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है। हालांकि, इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ है। इसके अलावा वेल्कम और गुडबाय एनिमेशंस वाले LED DRLs हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में बेहतर एयरोडायनैमिक्स के लिए एलॉय व्हील्स का नया डिजाइन है। इसका इंटीरियर पेट्रोल से चलने वाली Harrier के लगभग समान है। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। Harrier EV में 10.3 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरैमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम हैं। इसमें सेफ्टी के लिए सात एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और TPMS जैसे फीचर्स हैं। 

कंपनी के EV की सेल्स मौजूदा वित्त वर्ष में घटी है। इसके साथ ही इस मार्केट में कंपनी के मार्केट शेयर में भी कमी हुई है। इसके पीछे MG Motor जैसी कंपनियों की ओर से मिल रही टक्कर बड़ा कारण है। फरवरी में Tata Motors की EV सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 23 प्रतिशत घटकर 5,343 यूनिट्स की थी। हाल ही में टाटा मोटर्स ने फ्यूल के तौर पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल करने वाले ट्रकों का ट्रायल शुरू किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.