Tata Motors की EV और CNG कारों के दम पर सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है

Tata Motors की EV और CNG कारों के दम पर सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी

देश के EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी का पहला स्थान है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स की सेल्स की है
  • हाल ही में टाटा मोटर्स ने Punch का EV और CNG वर्जन लॉन्च किया गया था
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Tata Motors की मार्च में सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में 50,937 यूनिट्स की सेल्स की है। इसका बड़ा हिस्सा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) और CNG व्हीकल्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में 5.74 लाख कारों की सेल्स की है। इससे पिछले वर्ष की तुलना में यह छह प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

टाटा मोटर्स के लिए Punch और Nexon ने मार्च में भी सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हाल ही में Punch का इलेक्ट्रिक और CNG वर्जन लॉन्च किया गया था। कंपनी ने बताया कि पिछले महीने इलेक्ट्रिक और CNG व्हीकल्स की इसकी कुल सेल्स में 29 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। देश के EV सेगमेंट में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कंपनी का पहला स्थान है। 

पिछले महीने EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सेल्स 6,738 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स ने ने गुजरात के साणंद में मौजूद अपनी फैक्टरी में 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की है। इस फैक्टरी की शुरुआत लगभग 14 वर्ष पहले हुई थी। इसमें Tiago, Tiago AMT, Tiago.ev, Tiago iCNG, Tigor, Tigor AMT और Tigor EV जैसी कारों की मैन्युफैक्चरिंग होती है। यह फैक्टरी लगभग 1,100 एकड़ में है। इसमें एक प्रेस लाइन, वेल्डिंग शॉप, पेंट शॉप, असेंबली लाइन और पावरट्रेन शॉप है। 

कंपनी फरवरी में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक कम किए थे। टाटा मोटर्स की सबसे अधिक बिकने वाली Nexon EV का प्राइस लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 14.5 लाख रुपये हो गया है। इसकी स्मॉल कार Tiago का प्राइस 70,000 रुपये तक कम हुआ है। इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू होगा। हाल ही में लॉन्च की गई Punch EV का प्राइस लगभग 12 लाख रुपये का है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में Tesla सहित कुछ बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स ने केंद्र सरकार से हाइब्रिड कारों पर टैक्स में छूट नहीं देने का निवेदन किया था। हाइब्रिड कारों के सेगमेंट की प्रमुख कंपनी Toyota ने हाइब्रिड व्हीकल्स पर टैक्स को घटाने की मांग की थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. 50 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo S50t Vitality Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Freedom Sale: 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Moto G37 Power की गिरी कीमत
  4. Honor Power 3 में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
  5. 140km रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक Kona EL Kahuna हुई लॉन्च, कीमत 3.33 लाख रुपये!
  6. Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Motorola Razr Fold: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Realme 16x 5G की आज से सेल शुरू, 7000mAh बैटरी वाले फोन पर पाएं लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट
  8. PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
  9. Garmin की पहली स्मार्ट रिंग लॉन्च करने की तैयारी! Samsung, Oura को देगी टक्कर
  10. 2,371 रुपये की EMI पर iPhone! 12 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, iNvent ने लगाई Freedom सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »