Tata Motors की Harrier EV को लॉन्च करने की तैयारी, 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज

पिछले वर्ष कंपनी ने Harrier EV को ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। इसका डिजाइन Harrier के पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स के लगभग समान है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2024 19:16 IST
ख़ास बातें
  • इसे मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लाया जाएगा
  • इससे पहले Curvv EV को पेश करने की योजना है
  • टाटा मोटर्स की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है

इसमें 60 kWh की बैटरी दी जा सकती है

देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tata Motors ने अपने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Harrier का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की है। इसे मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लाया जाएगा। इससे पहले Curvv EV को पेश करने की योजना है। 

पिछले वर्ष Harrier EV को ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। इसका डिजाइन Harrier के पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स के लगभग समान है। हालांकि, इसकी ग्रिल और बंपर के साथ कुछ अन्य बदलाव किए गए हैं। टाटा मोटर्स ने इसकी बैटरी और रेंज के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसमें 60 kWh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। कंपनी ने पिछले वर्ष Harrier की एक लाख यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े को हासिल किया था। यह D8 प्लेटफॉर्म पर डिवेलप किए गए OmegaArc प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से मैन्युफैक्चर की गई कंपनी की शुरुआती SUV थी। D8 प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल Jaguar Land Rover की रेंज रोवर जैसी SUV के लिए होता है। 
Advertisement

Harrier का प्राइस 15 लाख रुपये से 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह फाइव सीटर SUV है जिसका मुकाबला Hyundai की Creta और Kia Seltos जैसी SUV से है। पिछले कुछ वर्षों में इसके कई अपडेट और डार्क और कैमो जैसे नए वेरिएंट पेश किए गए हैं। इस वर्ष की शुरुआत में टाटा मोटर्स ने Harrier SUV को BS6 Stage II का पालन करने वाले इंजन के साथ किया है। यह 2.0 लीटर Kyrotec डीजल इंजन 168 bhp की अधिकतम पावर और 350 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस SUV में आगे से टकराने की चेतावनी, पीछे से टकराने की चेतावनी, इमरजेंसी ब्रेकिंग, डोर खुलने का अलर्ट, लेन बदलने का अलर्ट और हाई बीम असिस्ट जैसे कई ADAS फीचर्स मिलते हैं। 

टाटा मोटर्स की तमिलनाडु में एक फैक्टरी लगाने की योजना है। इस फैक्टरी में Jaguar Land Rover (JLR) ब्रांड के तहत लग्जरी कारों की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर में भारत में JLR की बिक्री 81 प्रतिशत बढ़ी है। इस फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट किया जा सकता है। इससे पहले टाटा मोटर्स और JLR के बीच JLR के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म की लाइसेंसिंग के लिए एग्रीमेंट हुआ था। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.