Ola के कैब यूजर्स को मिलेगा ऐप में UPI से पेमेंट का फीचर

इसकी शुरुआत बेंगलुरु में कस्टमर्स के लिए की जाएगी। इसके बाद यह फीचर देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 नवंबर 2023 17:24 IST
ख़ास बातें
  • इस सुविधा की शुरुआत बेंगलुरु में कस्टमर्स के लिए की जाएगी
  • इसके बाद इसके बाद इसे देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा
  • Ola Electric के स्कूटर्स को भी इस ऐप के जरिए खरीदने की सुविधा मिलती है

हाल ही में ओला ने फूड डिलीवरी सर्विस के लिए ONDC के साथ टाई-अप किया था

ऐप के जरिए कैब सर्विस देने वाली Ola जल्द UPI के जरिए पेमेंट करने का फीचर देगी। इसकी शुरुआत बेंगलुरु में कस्टमर्स के लिए की जाएगी। इसके बाद यह फीचर देश भर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कस्टमर्स को ओला के ऐप में UPI के जरिए सीधे ड्राइवर को पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी। 

कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Bhavish Aggarwal ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी है। इसके अलावा ओला के कस्टमर्स के पास पेमेंट करने के लिए ड्राइवर के ऐप पर दिखाये गए QR को स्कैन करने का भी विकल्प होगा। हाल ही में ओला ने अपने ऐप के जरिए फूड डिलीवरी की सर्विसेज देने के लिए ONDC के साथ टाई-अप किया था। इसके अलावा Ola Electric के स्कूटर्स को भी इस ऐप के जरिए खरीदने की सुविधा मिलती है। 

Ola Electric की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है। पिछले महीने कंपनी ने लगभग 24,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे थे। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सेल्स में लगभग ढाई गुना की बढ़ोतरी है। देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस वर्ष के पहले 10 महीनों में उसने दो लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं और इस आंकड़े को हासिल करने वाली वह देश की एकमात्र EV कंपनी है। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

यह जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी भी कर रही है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। ओला इलेक्ट्रिक में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में भी उतरने की योजना है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। इसे तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी की साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने की भी योजना है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.