Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की जल्द शुरू होगी डिलीवरी

Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 19:06 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की डीलरशिप्स पर Roadster X को पहुंचाया जा रहा है
  • इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हाल ही में शुरू की गई थी
  • Roadster X को तीन वेरिएंट - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हाल ही में शुरू की गई थी

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X की जल्द डिलीवरी शुरू होगी। कंपनी की डीलरशिप्स पर Roadster X को पहुंचाया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग हाल ही में शुरू की गई थी। 

Roadster X को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इनमें से प्रत्येक के विभिन्न बैटरी पैक के विकल्प हैं। Roadster X के सभी वेरिएंट्स में 7 kW की मोटर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का शुरुआती प्राइस 74,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। Roadster X को तीन वेरिएंट्स - 2.5 kWh, 3.5 kWh और 4.5 kWh में लाया गया है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के 2.5 kWh के वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 140 किलोमीटर, 3.5 kWh की लगभग 196 किलोमीटर और 4.5 kWh वेरिएंट की लगभग 252 किलोमीटर की है। इसका 2.5 kWh वेरिएंट केवल 3.4 सेकेंड में 0-40 km/h की स्पीड पर पहुंच सकता है। 

इसके 3.5 kWh और 4.5 kWh के वेरिएंट्स केवल 3.1 सेकेंड में इस स्पीड पर पहुंच सकते हैं। Roadster X के 2.5 kWh की टॉप स्पीड 105  km/h, 3.5 kWh और 4.5 kWh वेरिएंट्स की 118 km/h की है। इस मोटरसाइकिल का पीक पावर आउटपुट 9.38 HP का है। Roadster X के 2.5 kWh वाले बैटरी वेरिएंट का प्राइस 74,999 रुपये, 3.5 kWh का 84,999 रुपये और 4.5 kWh का 95,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro Gen 3 के प्राइसेज को बढ़ाया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो बैटरी वेरिएंट्स में लाया गया था। S1 Pro Gen 3 के 3 kWh वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 15,000 रुपये और 4 kWh वेरिएंट का लगभग 10,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3 kWh के वेरिएंट का प्राइस लगभग 1.30 लाख रुपये और 4 kWh का लगभग 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। S1 Pro Gen 3 में बेहतर प्लेटफॉर्म, रिफाइंड बैटरी पैक और बेल्ट ड्राइव के बजाय चेन ड्राइव जैसे अपडेट किए गए हैं। इसमें 11 kW की इलेक्ट्रिक मोटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3 kWh वाले वेरिएंट की टॉप स्पीड लगभग 117 kmph और 4 kWh के वेरिएंट की लगभग 125 kmph की है। S1 Pro Gen 3 को पांच कलर्स के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.