Ola Electric के एक्सपीरिएंस सेंटर्स हुए 500, कंपनी का मार्केट शेयर 40 प्रतिशत पर पहुंचा

पिछले महीने कंपनी ने 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी और यह इसकी सबसे अधिक मासिक बिक्री थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 मई 2023 23:20 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की पहुंच लगभग 300 शहरों तक हो गई है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था
  • पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है

कंपनी को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा वेबसाइट और ऐप के जरिए मिलता है

देश की बड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनियों में शामिल Ola Electric ने अपना 500वां एक्सपीरिएंस सेंटर जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में शुरू किया है। इसके साथ ही कंपनी की पहुंच लगभग 300 शहरों तक हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले वर्ष पुणे में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर खोला था। 

कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ महीनों में एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़ाकर 1,000 करने का है। ओला इलेक्ट्रिक के D2C सेल्स और सर्विस मॉडल में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी और सर्विसिंग शामिल है। हालांकि, कंपनी को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा वेबसाइट और ऐप के जरिए मिलता है। ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक स्कूटर के मार्केट में 40 प्रतिशत मार्केट शेयर होने का दावा है। पिछले महीने कंपनी ने 30,000 से अधिक यूनिट्स बेची थी और यह इसकी सबसे अधिक मासिक बिक्री थी। ओला इलेक्ट्रिक ने लगातार आठवें महीने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में पहला स्थान बरकरार रखा था। 
Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक अपने S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) को जोड़ सकती है। इसका उद्देश्य टू-व्हीलर चलाने वालों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाना है। ADAS हार्डवेयर और सॉफ्टवेटर से कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में राइडर्स को एक स्मॉल स्क्रीन पर मैप्स और सड़कों की अन्य जानकारी मिल सकेगी। हाल ही में कंपनी के CEO, Bhavish Aggarwal ने एक टीजर शेयर किया था जिसमें S1 Pro स्कूटर में एक मेटल स्टैंड पर स्पीडोमीटर के साथ एक स्मॉल स्क्रीन दिख रही थी। हालांकि, टीजर में इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई थी। इस टीजर में दिख रही स्क्रीन मोबाइल की स्क्रीन के जैसी है। इससे राइडर्स इलेक्ट्रिक व्हीकल के एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टकराने से बचने और पैदल चलने वालों का पता लगाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

पिछले वर्ष कंपनी को अपने कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने के मामलों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज और क्वालिटी को लेकर भी शिकायतें की गई थी। कंपनी की योजना कुछ नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की है। कंपनी ने 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना भी बनाई है। इस सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक का मुकाबला टाटा मोटर्स और ह्युंडई जैसी बड़ी कंपनियों से होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.