Ola Electric को फेस्टिव सीजन में मिल रही जोरदार डिमांड, अक्टूबर में बेची 24,000 यूनिट्स

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2023 17:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू दी है
  • ओला इलेक्ट्रिक को नवंबर में भी सेल्स की रफ्तार बरकरार रहने की उम्मीद है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है

इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है

बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Ola Electric की फेस्टिव सीजन में बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने अक्टूबर में लगभग 24,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे हैं। यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सेल्स में लगभग ढाई गुना की बढ़ोतरी है। ओला इलेक्ट्रिक को उम्मीद है कि नवंबर में भी सेल्स में तेजी की रफ्तार जारी रहेगी। 

देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 35 प्रतिशत हो गई है। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि इस वर्ष के पहले 10 महीनों में उसने दो लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं और इस आंकड़े को हासिल करने वाली वह देश की एकमात्र EV कंपनी है। इस वर्ष के पहले 10 महीनों में ओला इलेक्ट्रिक ने 100 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ की है। 

ओला इलेक्ट्रिक ने जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारी की है। इसकी योजना स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 70 करोड़ डॉलर तक जुटाने की है। कंपनी में सिंगापुर की Temasek और जापान के SoftBank जैसे बड़े इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी है। हाल ही में इसने नई फंडिंग हासिल की थी और इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगी थी। कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में भी उतरने की योजना है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी कंपनियां नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रही हैं। 

कंपनी ने बताया था कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.