Ola Electric की बढ़ी पावर, कंपनी को मिला 14 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

कंपनी में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek की अगुवाई वाले एक फंडिंग राउंड में यह इनवेस्टमेंट किया गया है। इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगाई गई है

Ola Electric की बढ़ी पावर, कंपनी को मिला 14 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट

इस फंडिंग राउंड में जापान का SoftBank Group भी शामिल है

ख़ास बातें
  • इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू लगभग 5.4 अरब डॉलर लगाई गई है
  • कंपनी की योजना अगले वर्ष इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की है
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के मार्केट में यह पहले स्थान पर है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट की बड़ी कंपनियों में से एक Ola Electric को 14 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट मिला है। कंपनी में सिंगापुर की इनवेस्टमेंट फर्म Temasek की अगुवाई वाले एक फंडिंग राउंड में यह इनवेस्टमेंट किया गया है। इसके लिए ओला इलेक्ट्रिक की वैल्यू 5.4 अरब डॉलर की लगाई गई है। 

मौजूदा एक्सचेंज रेट पर यह इनवेस्टमेंट 1,164 करोड़ रुपये से अधिक का है। ओला इलेक्ट्रिक की योजना जल्द ही इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के लिए डॉक्युमेंट्स जमा करने की है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले कंपनी को दोबारा फंड मिल सकता है। टेमासेक पहले भी ओला इलेक्ट्रिक में फंड लगा चुकी है। इस फंडिंग राउंड में जापान का SoftBank Group भी शामिल है। ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में उतरने की भी तैयारी की है। 

कंपनी ने अपने सबसे कम प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है। पिछले महीने Ola S1 X को 89,999 (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। यह तीन वेरिएंट्स और विभिन्न बैटरी साइज में उपलब्ध होगा। ओला इलेक्ट्रिक ने बताया है कि S1 X और S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की अपडेटेड रेंज के लिए उसे 75,000 से अधिक बुकिंग मिली हैं। कंपनी ने S1X को दो बैटरी पैक के विकल्पों में उपलब्ध कराया है। इसके 2 kWh के बैटरी पैक वाले वेरिएंट का प्राइस 89,999 रुपये और 3 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का 99,999 रुपये है। S1X+ को 3 kWh बैटरी पैक के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने दो वर्ष पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने की शुरुआत की थी और यह इस मार्केट में लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर और चीफ, Bhavish Aggarwal ने बताया था, "मुझे स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के लिए चार से छह वर्ष लगने का अनुमान था। यह अब काफी पहले हो सकता है। ओला इलेक्ट्रिक मेरी शुरुआती योजना से अधिक तेजी से बढ़ी है और मार्केट का रिस्पॉन्स बहुत मजबूत है।" उन्होंने कहा था कि कंपनी साउथईस्ट एशिया, लैटिन अमेरिका और यूरोप में स्कूटर्स को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है। इस योजना देरी हुई है क्योंकि देश में कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 



 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »