• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 125KM दौड़ेगा Okaya Faast F3, डिटेल्स हुईं लीक, Hero, Okinawa और Ampere को देगा टक्कर

सिंगल चार्ज में 125KM दौड़ेगा Okaya Faast F3, डिटेल्स हुईं लीक, Hero, Okinawa और Ampere को देगा टक्कर

Faast F4, Freedom और ClassicIQ के बाद Okaya Faast F3 भारत में कंपनी का चौथा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। हम ओकाया फास्ट एफ 3 के पावर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।

सिंगल चार्ज में 125KM दौड़ेगा Okaya Faast F3, डिटेल्स हुईं लीक, Hero, Okinawa और Ampere को देगा टक्कर

Photo Credit: Okaya

Okaya Faast F3 की रेंज 125 किमी है।

ख़ास बातें
  • Okaya इलेक्ट्रिक व्हीकल 10 फरवरी को Okaya Faast F3 लॉन्च करने वाली है।
  • कीमत की बात करें तो Okaya Faast F3 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है।
  • Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 125 किमी तक चल सकता है।
विज्ञापन
Okaya इलेक्ट्रिक व्हीकल 10 फरवरी 2023 को भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही स्कूटर की ऑफिशियल डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गई हैं। Faast F4, Freedom और ClassicIQ के बाद Okaya Faast F3 भारत में कंपनी का चौथा इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यहां हम आपको ओकाया फास्ट एफ 3 के पावर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Okaya Faast F3 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Okaya Faast F3 की एक्स शोरूम कीमत 99,999 रुपये है। Okaya Faast F3 गुजरात में 20 हजार रुपये की सब्सिडी के साथ आता है। हालांकि यह अलग-अलग राज्य में अलग-अलग हो सकता है। मार्केट में आने के बाद Okaya Faast F3 का मुकाबला Hero Optima CX, Okinawa Praise Pro और Ampere Magnus EX से होगा।
 

Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के पावर और स्पेसिफिकेशंस 


पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Okaya Faast F3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में ट्विन बैटरी कॉन्फिगरेशन में 3.5kWh ली-आयन LFP बैटरी दी गई है। मोटर की बात की जाए तो इसमें 1200W मोटर मिलेगी जो कि 2500W की पीक पावर जनरेट करेगी। बैटरी पैक स्विचेबल टेक्नोलॉजी का होगा। रेंज की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 125 किमी की रेंज प्रदान करेगा। यह स्कूटर एडवांस और कुछ सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आएगा। 

चार्जिंग समय की बात करें तो यह 5-6 घंटे में फुल चार्ज होगा। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 60-70 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ेगा। बैटरी सीट के नीचे रखी जाएगी। ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक मिलेंगे। इसके अलावा 12 इंच के ट्यूबलेस टायर होंगे। सस्पेंशन की बात करें तो फ्रंट में टेलिस्कोपिक सेटअप और रियर में स्प्रिंग लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर होंगे। Okaya Faast 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर में तीन ड्राइविंग मोड्स ईको, सिटी और स्पोर्ट हैं। इसमें एलईडी हेड और टेल लैंप के साथ डीआरएल और डिजिटल क्लस्टर है। इसके अलावा इसमें रिवर्स मोड फंक्शन और रिमोट की मिल सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »