Oben Electric ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Rorr EZ, 175 किलोमीटर तक की रेंज

Oben Electric ने बताया है कि Rorr EZ के लिए टेस्ट राइड उपलब्ध है और इसकी कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी भी मिल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 14:15 IST
ख़ास बातें
  • यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बैटरी पैक के आधार पर तीन वेरिएंट में उपलब्ध है
  • इसमें टैब के जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ है
  • Rorr EZ के लिए 2,999 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है

इसमें टैब के जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ है

इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स बनाने वाली Oben Electric ने Rorr EZ को लॉन्च किया है। पिछले कुछ महीनों में Ola Electric सहित कुछ इलेक्ट्रिक टू-व्हीकल मेकर्स ने इस सेगमेंट में नए मॉडल पेश किए हैं। Oben Electric का टारगेट Rorr EZ के साथ इस मार्केट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने का है। 

इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के प्राइसेज 89,999 रुपये से 1,09,999 (एक्स-शोरूम) के बीच हैं। यह बैटरी पैक के आधार पर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। Rorr EZ के लिए 2,999 रुपये में बुकिंग कराई जा सकती है। Oben Electric ने बताया है कि Rorr EZ के लिए टेस्ट राइड उपलब्ध है और इसकी कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी भी मिल सकती है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन Oben Rorr के समान है। इसमें राउंड शेप वाला LED हेडलैम्प दिया गया है। इसमें टैब के जैसा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर फुल डिजिटल डिस्प्ले के साथ है। 
Advertisement

Rorr EZ में 2.6 kWh, 3.4 kWh और 4.4 kWh के बैटरी पैक के विकल्प हैं। इसका 2.6 kWh के बैटरी पैक वाला बेस वेरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 110 किलोमीटर की रेंज देता है। इसे लगभग 45 मिनटों में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। इसके 3.4 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज लगभग 140 किलोमीटर की है। इसे लगभग 1.30 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। Rorr EZ का 4.4 kWh बैटरी वाला वेरिएंट लगभग 175 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। इसे पूरी तरह चार्ज करने में लगभग दो घंटे लगते हैं। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सभी वेरिएंट्स की टॉप स्पीड लगभग 95 kmph की है। यह केवल 3.3 सेकेंड में 0-40 kmph तक पहुंच सकती है। 

इस सप्ताह पावरफुल मोटरसाइकिल्स मेकर Royal Enfield ने भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के सेगमेंट में एंट्री की है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल Flying Flea C6 को पेश किया है। रॉयल एनफील्ड की आगामी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स को 'Flying Flea' ब्रांड के तहत लाया जाएगा। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 1940 के दशक की Flying Flea मोटरसाइकिल से प्रेरित है, जिसे दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल के लिए बनाया गया था। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डिजाइन एक अलग लुक देता है। इसमें फ्रंट पर राउंड LED हेडलाइट और गिर्डर फोर्क्स दिए गए हैं। हालांकि, रॉयल एनफील्ड की पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स के विपरीत इसमें केवल 17 इंच के टायर्स हैं। इसमें फोर्ज्ड एल्युमीनियम फ्रेम भी दिया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.