पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। Windsor EV Pro का प्राइस 18 लाख रुपये से कुछ अधिक का है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं
पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली MG Motor की Windsor EV को नॉन-मेट्रो शहरों में जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लॉन्च के बाद से सेल्स 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की हो गई है। कंपनी की कुल सेल्स में Windsor EV की बड़ी हिस्सेदारी है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Windsor EV की लगभग 70 प्रतिशत सेल्स नॉन-मेट्रो शहरों में हो रही है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर की लगभग 30 प्रतिशत सेल्स मेट्रो शहरों से मिल रही है। इससे छोटे शहरों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इस ट्रेंड के पीछे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और कम रनिंग कॉस्ट जैसे प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष Windsor EV का नया वर्जन लॉन्च किया गया था। Windsor EV Pro का प्राइस 18 लाख रुपये से कुछ अधिक का है। हालांकि, बैटरी ऐज ए सर्विस (BaaS) के ऑप्शन के साथ इसका प्राइस काफी कम हो जाएगा। हालांकि, इस ऑप्शन में 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर का बैटरी रेंटल भी चुकाना होगा। पिछले वर्ष नवंबर में Windsor EV ने 50,000 यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। MG Motor का दावा था कि यह EV के सेगमेंट में बिक्री के इस आंकड़े तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला फोर-व्हीलर है।
कंपनी का दावा है कि Windsor EV का नया वर्जन सिंगल चार्ज में 440 किलोमीटर से अधिक की रेंज देता है। इसमें 136 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करने वाले स्टैंडर्ड वर्जन के समान इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। नए वर्जन में एलॉय व्हील्स हैं और टेलगेट पर 'ADAS' बैज है। यह Aurora Silver, Celadon Blue और Glaze Red जैसे नए कलर्स में उपलब्ध है। इसके केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसमें लाइट कलर वाला इंटीरियर है।
Windsor EV Pro में टैफिक जाम असिस्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे ADAS लेवल 2 फीचर्स हैं। इसमें सेडान के जैसा कम्फर्ट और SUV जैसा स्पेस है। इसका मुकाबला Mahindra की XUV400 और टाटा मोटर्स की Nexon EV से है। Windsor EV का स्टैंडर्ड वर्जन तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। MG Motor के EV पोर्टफोलियो में Comet EV और ZS EV भी शामिल हैं। Windsor EV की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की गुजरात के हलोल की फैक्टरी में की जा रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले
OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान