MG Motor की Comet EV 19 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, थ्री-डोर वाली माइक्रो हैचबैक

यह Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2023 21:33 IST
ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV से होगा
  • MG Motor ने Comet EV के प्राइस का खुलासा नहीं किया है
  • इसकी रेंज 250 किलोमीटर तक हो सकती है

इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है

देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। MG Motor ने अपनी Comet EV को 19 अप्रैल को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। यह कंपनी का सबसे स्मॉल व्हीकल भी होगा। 

यह Wuling Air EV का कुछ बदलाव वाला वर्जन बताया जा रहा है, जिसे इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में बेचा जाता है। भारत में इसका मुकाबला टाटा मोटर्स की Tiago EV से होगा। MG Motor ने Comet EV के प्राइस का खुलासा नहीं किया है। इसकी बिक्री अगले महीने से शुरू हो सकती है। यह थ्री-डोर, फोर सीट वाली माइक्रो हैचबैक है। इसकी लंबाई 2,974 mm, चौड़ाई 1,505 mm और ऊंचाई 1,631 mm की है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैम्प और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इसके रियर में एक LED लाइट बार के साथ वर्टिकल टेल लाइट्स दी गई हैं। इसकी बैटरी 20 kWh की है। इसकी रेंज 250 किलोमीटर तक हो सकती है। इसमें 45 hp के आउटपुट वाली सिंगल, रियर एक्सल मोटर हो सकती है।  
Advertisement

Comet EV का प्राइस 10-12 लाख रुपये होने की संभावना है। इस कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार की विशेषता इसका इंटीरियर है। इसमें डुअल स्क्रीन्स मिलेंगी। इसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा। इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी होगी। भारत के मौसम की स्थितियों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक कार में कंपनी कुछ बदलाव करेगी। 

इस वर्ष के इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया था कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट 2030 तक बढ़कर एक करोड़ यूनिट्स सालाना का हो सकता है। इससे लगभग पांच करोड़ डायरेक्ट और इनडायरेक्ट जॉब्स मिलने की संभावना है। इकोनॉमिक सर्वे में बताया गया था कि दिसंबर में सेल्स के लिहाज से जापान और जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इकोनॉमिक सर्वे के अनुसार, "ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ने में ऑटोमोटिव इंडस्ट्री एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। देश का EV मार्केट 2022 से 2030 के बीच लगभग 49 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। यह 2030 तक एक करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकता है। पिछले वर्ष यह लगभग 10 लाख यूनिट्स का था।"  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.