यह डिस्काउंट XEV 9e, BE6 के लिए 20 दिंसबर तक शुरुआती 5,000 बुकिंग्स के लिए उपलब्ध होगा। पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई इन इलेक्ट्रिक SUVs को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई इन इलेक्ट्रिक SUVs को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने यह ऑफर दिया है।
हालांकि, यह डिस्काउंट XEV 9e, BE6 के लिए 20 दिसंबर तक शुरुआती 5,000 बुकिंग्स के लिए उपलब्ध होगा। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑफर में 30,000 रुपये की एक्सेसरीज, 25,000 रुपये तक का कॉरपोरेट बोनस, 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बेनेफिट, फ्री पब्लिक चार्जिंग के लिए 20,000 रुपये और 50,000 रुपये का 7.2 kW AC फास्ट चार्जर शामिल है। महिंद्रा की XEV 9e and BE 6 के लिए बैटरी के दो विकल्प - 59 kWh और 79 kWh के हैं। XEV 9e के 59 kWh वाले वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और 79 kWh की लगभग 650 किलोमीटर की है। BE 6 के दोनों बैटरी वेरिएंट्स की रेंज क्रमशः 530 किलोमीटर और लगभग 680 किलोमीटर की है।
पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च की गई इन इलेक्ट्रिक SUVs को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने XEV 9e, BE6 की अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी की कैपेसिटी को बढ़ाया था। BE6 का शुरुआती प्राइस लगभग 18.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम )और XEV 9E का लगभग 21.90 लाख रुपये का है। BE 6 को पांच वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। XEV 9e और BE 6 को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में फाइव-स्टार रेटिंग मिली है।
XEV 9E और BE 6 की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी की महाराष्ट्र में चाकन की फैक्टरी में की जा रही है। SUV के मार्केट में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बड़ी हिस्सेदारी है। देश में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। टाटा मोटर्स ने अपने EV बिजनेस में अगले पांच वर्षों में लगभग 35,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EV की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। EV के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान