EV के मार्केट में पिछले वर्ष Mahindra & Mahindra की बिक्री सबसे अधिक लगभग 370 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 33,513 यूनिट्स की बिक्री की है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया था। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है।
इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हाल ही में कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है।
ऐसा लग रहा है कि Mahindra & Mahindra (M&M) अपने नए EV, Mahindra XUV 3XO को टेस्ट कर रही है। यूं तो सड़क पर देखा गया मॉडल लगभग पूरी तरह से कैमोफ्लाज था, लेकिन यह समझ आ रहा है कि EV वर्जन का डिजाइन इसके ICE मॉडल के समान हो सकता है। हालांकि, ऐसा माना जा सकता है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक व्हीकल में कुछ एलिमेंट्स कंपनी के अन्य EV मॉडल के समान हो सकते हैं, जिससे यह अपने ICE वेरिएंट से अलग दिखाई दे।