• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Kinetic Green ने लॉन्च किया Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Kinetic Green ने लॉन्च किया Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसमें 2.27 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 2.8 bhp की अधिकतर पावर वाली हब इलेक्ट्रिक मोटर है

Kinetic Green ने लॉन्च किया Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इसका प्राइस सब्सिडी को मिलाकर लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का है

ख़ास बातें
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.27 kWh की लिथियम-आयन बैटरी है
  • इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 104 किलोमीटर की है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली Kinetic Green ने भारत में नया Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसका प्राइस सब्सिडी को मिलाकर लगभग 95,000 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। लगभग तीन दशक पहले Kinetic जापान की Honda के साथ पार्टनरशिप में देश में Kinetic Honda स्कूटर्स बेचती थी। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Kinetic Green के Zulu की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इसमें 2.27 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और 2.8 bhp की अधिकतर पावर वाली हब इलेक्ट्रिक मोटर है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 104 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में एप्रन माउंटेड LED हेडलैम्प दिया गया है। इसकी लंबाई 1,830 mm और चौड़ाई 715 mm की है। यह 150 किलोग्राम तक का वजन ले जा सकता है। Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को स्टैंडर्ड चार्जर के इस्तेमाल से आधे घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 60 kmph की है। 

पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस मार्केट में Ola Electeic लगभग 35 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है।  Zulu के फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में डुअल शॉक्स दिए गए हैं। इसमें डिस्क ब्रेक है। Kinetic Green की योजना इसके लिए ऑयल कूल्ड बैटरी का विकल्प देने की है। इससे अधिक रेंज मिलने के साथ ही इसकी बैटरी को जल्द चार्ज भी किया जा सकेगा। हालांकि, इस विकल्प के साथ Zulu इलेक्ट्रिक  स्कूटर का प्राइस लगभग 15 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसकी बिक्री कंपनी की लगभग 300 डीलरशिप्स पर की जाएगी। 

केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी में कमी किए जाने से कुछ महीने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के प्राइस बढ़ गए थे। इसका असर इस मार्केट में बिक्री पर भी पड़ा था। हालांकि, इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री में तेजी से रिकवरी हो रही है। Kinetic Green की फाउंडर, Salujja Firodia Motwani ने बताया कि कंपनी की योजना ई-लूना और बेहतर परफॉर्मेंस वाला एक अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की भी है। इसका टागरेट अगले 12 महीनों में लगभग 40,000 Zulu इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचने का है। कंपनी ने सुपरकार्स बनाने वाली इटली की Lamborghini के साथ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट्स बनाने के लिए पार्टनरशिप भी की है। इन गोल्फ कार्ट्स का विदेश में एक्सपोर्ट किया जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »